Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराजनीतिआम आदमी का रास्ता विरोध नही छाया मंत्री मंडल है

आम आदमी का रास्ता विरोध नही छाया मंत्री मंडल है

आम आमी पार्टी दिल्ली सरकार १४ फेबुरी में एक साल पूरा करेगी. दिल्ली की विधान सभा में 70 में से 67 एम एल ए लेकर आई आप पार्टी के काम काज को लेकर कुछ देसी -विदेशी भारतीय नाखुश हैं. आप पार्टी के लिए तन-मन-धन से काम किया था या कर रहे है, परन्तु अब वे इस पार्टी के विज़न और पारदर्शिता में भटकाव देखते हैं.

इंग्लैंड में शैडो कैबिनेट बनाने की परंपरा पहले से ही रही है. विपक्ष द्वारा इस कैबिनेट के जरिये सरकार के काम काज पर नज़र रखी जाती है. अतः भारत में छाया मंत्री मंडल बनाने का विचार भी कुछ विदेश में रह रहे भारतीयों के मन में आया.

आइये दिल्ली वालो के हक़ में चर्चा जारी रक्खे.

छाया मंत्री मंडल- जनता का औजार ?

जनता का अपने सेवकों पर नजर रखने और अपने पैसे का हिसाब लेने का साझा अधिकार है. नेता चुने जाने और सरकार में आने से पहले अपने आपको जनता का सेवक या चौकीदार कहते हैं. सपने दिखाना फैशन हैं.जनता को रंगीन सपने दिखाय जाते हैं. सत्ता में आते ही उनके तेवर बदल जाते हैं. 5 साल तक जनता में फूट डाल कर राज किया जाता है. बेबस जनता के पास कोई अधिकार नहीं है, जिससे वह खुद को व् जेब को सुरक्षित रख सके .

छाया मंत्री मंडल की जरुरत क्यों ?

जनता को एक ऐसी व्यवस्था की जरुरत है, ताकि वह अपनी जेब से निकले हर रूपये का हिसाब ले सके. आज जनता के सम्बन्ध अपने नगर सेवकों से टूट गए हैं.छाया मंत्री मंडल सरकार के विरोध में नहीं बल्कि जनता के कामों को गति देने के लिए सहयोग करेगा. क्या जनता के पैसे का सही इस्तेमाल हो रहा है ? इस बात को भी सुनिश्तित किया जायेगा. जनता के कष्टों का सही समय पर समाधान हो. यही छाया मंत्री मंडल का मकसद है.

इसको लूटो – उसको बांटो

गुड गवर्नेंस लाने की होड़ में-ईमानदार `राम रहीम` को निकाला जाता है. भक्त चमचे और मस्त राम मलाई खाते हैं.

नगर सेवकों पर जनता की नज़र और शिकंजा

छाया मंत्री मंडल के लोग जनता के साथ घुल मिलकर संवाद करके जनता और सरकार के नुमाइंदों व सरकारी विभागों के बीच एक पुल का काम करेंगे.

छाया मंत्री मंडल का स्वरुप और रोड मैप

सरकार पर पैनी नज़र रखने के लिए एक शैडो कैबिनेट या छाया मंत्री मंडल होगा. लोगो का मानना है की हमें जनता में से ही कुछ ऐसे चेहरों को छाया मंत्री मंडल में शामिल करना होगा जो एक सक्षम छाया मंत्री मंडल का दायित्व निभा सकें ताकि जनता के पैसे का कोई दुरूपयोग न हो. जनता के दुःख दर्दों को सुनकर
दूर किया जा सके.

छाया मंत्री जनता और सरकार के बीच इस खाई को पाटने का काम करेंगे. चुने हुए नगर सेवकों से जनता के रुके हुए काम करवाने का काम छाया मंत्री मंडल करेगा.

छाया मंत्री मंडल में 6 मंत्री होंगे.

इन मंत्रिओं को शैडो कैबिनेट या छाया मंत्री मंडल कहा जायेगा. जो अपनी पूरी क्षमता ईमानदारी, लगन व कार्यकुशलता से अलग अलग विभागों का काम देखेंगे. ये सभी मंत्री अपने अपने क्षेत्रों के एक्सपर्ट होंगे. छाया मंत्री मंडल के सभी मंत्री अवैतनिक होंगे जो एक दूसरे तथा जनता की मदद से काम करेंगे. छाया मंत्री मंडल का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा.

छाया मंत्री मंडल की जनता के हक़ में जिम्मेदारी

आज जनता के सम्बन्ध अपने नगर सेवकों से टूट गए हैं. छाया मंत्री मंडल सरकार के विरोध में नहीं बल्कि जनता के कामों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध होगा. जनता के पैसे का सही इस्तेमाल हो- इस बात को भी सुनिश्तित किया जायेगा. जनता की समस्याओ का सही समय पर समाधान हो, यही छाया मंत्री मंडल का मकसद है.

छाया मंत्री मंडल की घोषणा के बाद जनता द्वारा इसका गठन किया जायेगा.

छाया मंत्री मंडल को आप पार्टी से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं और आम जनता के बहुत से लोगों का मौन समर्थन प्राप्त है.

आओ हम सब मिलकर अपने लिए एक मजबूत छाया मंत्री मंडल बनायें.

इस अनोखी पहल के लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं.

आप हमसे संपर्क कर सकते हैं….

[email protected],
Editor shadow cabinet team-9953540829,

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार