Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर कीलॉक डाउन के चक्कर में बारात 15 दिन से दुल्हन के घर...

लॉक डाउन के चक्कर में बारात 15 दिन से दुल्हन के घर में अटकी

अलीगढ़ (उप्र)। लॉकडाउन के चलते यहां एक बारात शादी के 22 दिन से ज्यादा समय हो जाने के बावजूद दुल्हन के घर पर ही रुकी हुई है। बारात में शामिल 15 लोग फंसे हुए हैं। दुल्हन के पिता मेजबानी करते-करते थक चुके हैं। उनके पास पैसे भी अब कम ही बचे हैं।

रामनाथ महतो अपने बेटे विजय महतो की बारात लेकर अलीगढ़ के अतरौली आए थे। शादी 21 मार्च को हो गई थी और ‘बारात’ को 23 मार्च को झारखंड के लिए वापस रवाना होना था।

इसी बीच 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ और उसके बाद के लॉकडाउन ने इनकी यात्रा की योजनाओं को ताक पर रख दिया और बारात में आए 15 मेहमान तब से दुल्हन के घर पर ही रह रहे हैं। दुल्हन के पिता नरपत राय ने कहा कि अब उन्हें दूल्हे और बारात की मेजबानी करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा, “जिला प्रशासन उन्हें जाने की अनुमति नहीं दे रहा है।

हालांकि अधिकारी दोपहर के भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन बारात के नाश्ते और रात के खाने का प्रबंध मुझे करना होता है। पंद्रह लोगों को दिन में दो बार खाना खिलाने के लिए जरूरी सामान जुटाना मुश्किल हो रहा है और पैसा भी खत्म हो रहे हैं। दूल्हे ने कहा, “यह एक असामान्य स्थिति है।

हम समस्या समझते हैं, लेकिन कुछ कर भी नहीं सकते। बारातियों में से एक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लॉकडाउन के कारण एक बारात के दुल्हन के घर पर सबसे लंबे समय तक रुकने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड में दर्ज हो जाएगा।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार