Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeहिन्दी जगतशोध सामग्री अब हिंदी में भी मिलेगी

शोध सामग्री अब हिंदी में भी मिलेगी

देश में इंजीनियरिंग के विषयों की पढ़ाई से संबंधित सभी सामग्री अभी अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है। अब केंद्र सरकार ने हिन्दी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में भी इन्हें उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसका मकसद मौजूदा चुनौतियों का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के जरिए समाधान तलाश करना है।

इन मिशनों का क्रियान्वयन संबंधित मंत्रालयों के जरिए किया जाएगा। यह शोध सामग्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड रहेगा। अभी तक छात्र-छात्राओं को शोध में इसलिए परेशानी आती थी कि क्योंकि इनकी पढ़ाई अंग्रेजी में ही करनी होती है, जिस कारण खासतौर पर हिंदी माध्यम के छात्रों को विषय समझने संबंधी समस्या होती थी। इस मिशन के जरिए उच्च वैज्ञानिक सामग्री का हिन्दी और सभी क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा।

भविष्य में यह विकल्प दिया जाएगा कि वह वैज्ञानिक ज्ञान अंग्रेजी के अलावा एक क्षेत्रीय भाषा में भी हो। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया जाएगा। बता दें कि अभी मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत तमाम वैज्ञानिक अध्ययन सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध है, लेकिन इस पहल से भविष्य में क्षेत्रीय भाषाओं में भी शुरुआत हो सकेगी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार