Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेबहन को साथ रखने के लिए पति से ही उसकी शादी करवा...

बहन को साथ रखने के लिए पति से ही उसकी शादी करवा दी

पाकिस्तान के मुल्तान में एक लड़की ने अपनी बहन की शादी अपने ही पति से करवा दी। इस शादी के पीछे जो कारण बताया जा रहा है वो लोगों को हजम नहीं हो रहा है। मामला पंजाब प्रांत के मुल्तान का है। पाकिस्तान के दुनिया न्यूज ने मामले का वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। वीडियो के मुताबिक फराज नाम के शख्स की शादी करीब डेढ़ महीने पहले हुई थी, लेकिन फराज की बीवी अलीना ने अपनी चचेरी बहन अलिस्मा की शादी कुछ ही हफ्तों में अपने शौहर से करवा दी। अलीना ने मीडिया को बताया कि उसका अपनी बहन के बिना मन नहीं लगता था, इसलिए उसे पास रखने के लिए उसकी शादी पति से कराई। अलीना की बहन अलिस्मा का भी यही कहना है। अलीना ने बताया कि वह उसकी चचेरी बहन बचपन से ही साथ रही हैं, दोनों एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। हर काम वे साथ साथ करती थीं। इसलिए उसकी आदत पड़ गई। शादी के बाद जब पति के घर में आई तो कुछ हफ्ते कैसे भी कटे, लेकिन जब बहन की याद ने बेचैन कर दिया तो अपने शौहर से ही उसका निकाह करवाने का फैसला ले लिया।

अलिस्मा ने कहा कि उसका भी बहन के बिना मन नहीं लगता था। दोनों ने कहा कि वे अलग रहकर जिंदा नहीं रह पाएंगी। अलीना और अलिस्मा भले ही एक आदमी के साथ अपनी जिंदगी बिताकर खुश हैं लेकिन उनके इस फैसले ने समाज को उनका दुश्मन बना दिया है। फराज ने बताया कि उसकी बीवियों के घरवाले उसे खोज रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ यूजर इसके जरिये इस्लाम के रीति-रिवाजों पर निशाना साध रहे हैं। ज्यादातर यूजरों ने कहा कि ऐसी दो-दो बीवियां पाकर लड़के की किस्मत चमक गई। कुछ लोग ऐसे भी है जो दोनों बहनों और उनके पति का निजी मामला बताकर इसमें दूसरों को दखल न देने की सलाह दे रहे हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार