Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिउत्तरप्रदेशीय संस्थाओं द्वारा मुम्बई में राम नाईक का सम्मान किया जाएगा

उत्तरप्रदेशीय संस्थाओं द्वारा मुम्बई में राम नाईक का सम्मान किया जाएगा

मुंबई। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे राजनेता राम नाईक अब एक जवाबदेह राज्यपाल भी हैं। राजनीतिकों,जनप्रतिनिधियों और सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर बैठे लोगों को राम नाईक से बहुत कुछ सीखना चाहिए। यह विचार मुंबई बीजेपी के महामंत्री व मुंबई में 28 वर्षों से उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन करनेवाली सामाजिक सांस्कृतिक संस्था अभियान के संस्थापक अमरजीत मिश्र के हैं।देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश के राज्यपाल के रूप में अपने पहले दो वर्षों के कार्यों का लेखा जोखा देने के लिए महामहिम राज्यपाल राम नाईक ने एक पुस्तक प्रकाशित की है।

राजभवन में राम नाईक के पहले दो वर्षों के कामों की सराहना करने के लिए मुंबई की संस्थाओं द्वारा हो रहे उनके नागरिक अभिनन्दन की श्री मिश्र ने सराहना की और कहा कि श्री नाईक की सामान्य व्यक्ति के प्रति जो जवाबदेही का भाव है,वही उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग करता है।उन्होंने कहा कि राम नाईक मूल्य आधारित राजनीति में विश्वास करते हैं इसीलिए विधायक,सांसद और एक जिम्मेदार राजनेता के रूप में किये गए कामों का अहवाल वे जनता के समक्ष रखते रहे हैं और उस पर आम जनता के सुझाओं का भी स्वागत करते रहे हैं । अब राज्यपाल के नाते भी उन्होंने अपने कामों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर लोकतान्त्रिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा जताई है।श्री मिश्र ने कहा कि श्री नाईक ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया है कि राजभवन भले ही सत्ता का केंद्र न हो , लेकिन जनता के अधिकारों का रक्षण करने के लिए सत्ताधारियों को संविधान सापेक्ष चलने के लिए दिशा निर्देश देनेवाला सक्षम राज्यपाल की भूमिका भी अहम होती है।

उन्होंने रविवार 21 अगस्त को ठीक 4 बजे कांदिवली पूर्व के ठाकुर इंजीनियरिंग कॉलेज सभागृह में होनेवाले राज्यपाल राम नाईक अभिनंदन समारोह में लोगों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। जहां मुम्बई की उत्तरप्रदेशीय संस्थाओं द्वारा केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के हाथों उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का अभिनन्दन होना है।यादव संघ, यादव महासंघ , राजपूत संघ से लेकर ब्राम्हण संघ आदि संस्थाओं द्वारा आयोजित इस समारोह में शिक्षा व संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े , मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार समेत उत्तरभारतीय नेताओं एक बड़ा कुनबा इसमें शामिल होगा।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार