Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेज़ी मीडिया का अंग्रेजी न्यूज़ चैनल विऑन भी मैदान में

ज़ी मीडिया का अंग्रेजी न्यूज़ चैनल विऑन भी मैदान में

जी मीडिया कॉर्पोरेशन ने अंग्रेजी न्यूज ब्रॉडकास्टिंग में कदम रखकर अपना नया सफर शुरू कर दिया है। भारत में स्वतंतत्रा दिवस की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर जी मीडिया ग्रुप ने अपना अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘विऑन’ ‘WION’) वर्ल्ड इज़ वन न्यूज़ लॉन्च कर दिया है। रोहित गांधी इसके मुख्य संपादक होंगे।

यह चैनल दक्षिण एशियाई नजरिए से वैश्विक न्यूज और मुद्दों को पेश करेगा। विऑन को शुरू में भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसके बाद इसकी पहुंच दुनिया के कई अन्य बाजारों तक होगी।

जी मीडिया को ‘WION’ चैनल के लिए सूचना-प्रसारण मंत्रालय से 9 फरवरी को लाइसेंस मिल गया था।

इस चैनल को लेकर एस्सेल ग्रुप (Essel Group) के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा था, ‘जी मीडिया का नया ग्लोबल न्यूज चैनल विऑन हमारे दर्शकों को एक नए अनुभव का अहसास कराएगा और इससे वह उन्हें शिक्षित और उत्साहित करने का काम करेगा। इस चैनल का नाम ग्रुप के सिद्धांत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ को आधार मानकर ही रखा गया है।’

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार