Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे का मुंबई मंडल 31 मई, 2016 को मनायेगा ‘विश्व तम्बाकू...

पश्चिम रेलवे का मुंबई मंडल 31 मई, 2016 को मनायेगा ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’

31 मई, 2016 को सम्पूर्ण विश्व में ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ मनाया जायेगा। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे द्वारा भी तम्बाकू के सेवन से होने वाली सामाजिक बुराइयों के बारे में लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के प्रयास किये जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल द्वारा रेल परिसरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने एवं इसकी निषिद्ध तस्करी के विरुद्ध एक सप्ताह तक अभियान चलाया जायेगा।

सलाम बॉम्बे फाउन्डेशन के स्वयंसेवियों द्वारा इसी विषय पर चर्चगेट एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार मशहूर बॉलीवुड कलाकरों सुश्री जूही चावला, गोविंदा, शरमन जोशी, श्रद्धा कपूर आदि द्वारा दिये गये संदेश भी सलाम बॉम्बे फाउन्डेशन के सहयोग से रेलवे स्टेशनों, उपनगरीय ट्रेनों और राजधानी/शताब्दी ट्रेनों में जनहित में प्रसारित किये जायेंगे। इसके अलावा मुंबई सेंट्रल स्टेशन, ईएमयू कारशेड तथा कोचिंग डिपो, मुंबई सेंट्रल में इंडियन डेंटल एसोसिएशन और सलाम बॉम्बे फाउन्डेशन के सहयोग से मुंबई मंडल के कर्मचारियों के लिए तम्बाकू सेवन के विरुद्ध परामर्श शिविर आयोजित किये जायेंगे और उनके मुँह की मेडिकल जाँच की जायेगी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार