1

पश्चिम रेलवे पर कुली की दरों में संशोधन

।मुंबई। 2016 से कुली की दरों में संशोधन किया गया है। संशोधित दरों के अनुसार सभी ‘ए-1’ श्रेणी तथा ‘ए’ श्रेणी केस्टेशनों के लिए 40 किलोग्राम तक का सामान उठाने की दर प्रति ट्रिप 50 रु. होगी। सभी ‘बी’ एवं ‘सी’ श्रेणी के स्टेशनों के लिए यह शुल्क 45 रु. एवंशेष अन्य स्टेशनों के लिए यह यह दर 40 रु. होगी। मुंबई मंडल के मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस तथा सूरत स्टेशन ‘ए-1’ श्रेणीके अंतर्गत आते हैं।

पहियों वाली ट्रॉली पर 160 किलोग्राम तक सामान ले जाने का शुल्क प्रति ट्रिप 80 रु. निर्धारित किया गया है। बीमार अथवा शारीरिक रूप सेअक्षम लोगों को व्हील चेयर अथवा एक स्ट्रेचर पर दो व्यक्तियों द्वारा ले जाने का शुल्क प्रति ट्रिप 80 रु. निर्धारित किया गया है, जबकि 4 व्यक्तियोंद्वारा इसे ले जाने पर प्रति ट्रिप 130 रु. का शुल्क देय होगा। दादर स्टेशन पर पश्चिम रेलवे से मध्य रेल एवं मध्य रेल से पश्चिम रेलवे पर सामान लेजाने का शुल्क 50 रु. निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त यात्रियों को यह शुल्क केवल 30 मिनट तक की सेवा हेतु देय है। इसी प्रकार 30 मिनट सेअधिक समय होने की स्थिति में प्रत्येक आधे घंटे या इसके किसी भाग हेतु सभी ‘ए-1’ तथा ‘ए’ श्रेणी के स्टेशनों के लिए प्रतीक्षा शुल्क 45 रु., ‘बी’ एवं‘सी’ श्रेणी के स्टेशनों हेतु 45 रु. तथा अन्य सभी स्टेशनों के लिए दर 40 रु. होगी। यात्रियों के सामान उठाने के लिए सभी महत्त्वपूर्ण स्टेशनों परलाइसेंसी कुली उपलब्ध हैं। ये कुली रेल कर्मचारी नहीं होते हैं, परन्तु इन्हें रेलवे द्वारा लाइसेंस दिया जाता है तथा इन्हें रेलवे स्टेशनों के प्रमुख स्थानों परप्रदर्शित शुल्क के अनुरूप ही भुगतान किया जाना चाहिये। इनकी पहचान हेतु इन्हें लाल कमीज तथा लाइसेंस नम्बर अंकित एक आर्म बैज उपलब्ध कराईगई है। शुल्कों से सम्बंधित विस्तृत जानकारी स्टेशन प्रबंधक के पास भी उपलब्ध है।