Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेपश्चिमी सोच ने हमको भटकायाः श्री अरुण कुमार

पश्चिमी सोच ने हमको भटकायाः श्री अरुण कुमार

नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित नारद जयंती समारोह में पत्रकारों के सम्मान समारोह मे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-सम्पर्क प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि आत्म विस्मृति को दूर भगाकर राष्ट्र की सोयी हुई आत्मा को जगाना होगा। ये हमारा दुर्भाग्य रहा है कि हम पश्चिम की दृष्टि से देखने–सोचने लगे हैं। बीच के काल-खंड में नारद जी हम सभी से विस्मृत हो गए थे। खुशी इस बात की है कि इद्रंप्रस्थ विश्व संवाद केन्द्र पिछले 10 साल से पत्रकारों के लिए ‘नारद पत्रकार सम्मान समारोह’ आयोजित कर रहा है।

उन्होंने कहा, यह देश का दुर्भाग्य है कि राष्ट्र और राष्ट्रवाद को लेकर कुछ तत्वों द्वारा बहस खड़ी की जा रही है। ऐसे में जरूरत है कि देवऋषि नारद के आदर्शों को पत्रकारिता जगत समझे कि कैसे नारद जी सभी के बीच संवाद स्थापित कर सामाजिक सद्भाव को बनाये रखते थे।

इस अवसर पर ये बात लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि ‘पत्रकारों को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखनी होगी। इसके लिए उन्हें अपने विषयों का गहन अध्ययन करना चाहिए और निष्पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए।’

सुमित्रा महाजन ने कहा कि 1947 के बाद जितने युद्ध हुए हैं, उनसे ज्यादा हमारे सैनिकों की जान सिर्फ कश्मीर घाटी में गई हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? इस पर चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि इस विषय पर सोचें और उस वास्तविकता को समाज के सामने मीडिया के माध्यम से बताएं जो इसके लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल भारत भर से संवाद करना नहीं है, हमें तो विश्वभर से संवाद करना है। तभी हमारा समाज ऊपर उठेगा और विश्व की कल्पना करते हुए अपने कल्याण के साथ-साथ विश्व का भी कल्याण करेगा। विश्व भर से संवाद करने की सीख हमें देवऋषि नारद से सीखनी चाहिए।

कार्यक्रम में इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र की वार्षिक पत्रिका दिशा स्मारिका-2017 का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष व रक्षा विशेषज्ञ मारूफ़ रज़ा ने कहा कि पत्रकारों को अपना काम करते समय देश हित को ध्यान में रखना होगा। देश पर कई किस्म के आंतरिक व बाहरी खतरें मंडरा रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका अहम हो जाती है।

इस अवसर पर इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केन्द्र द्वारा विभिन्न श्रेणियों में 12 पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिनमें आजीवन सेवा नारद सम्मान- नंद किशोर त्रिखा, उत्कृष्ट पत्रकार नारद सम्मान- राहुल सिन्हा (जी न्यूज), स्तंभकार नारद सम्मान- संध्या जैन,डिजिटल मीडिया- संजय सिंह (फर्स्ट पोस्ट), न्यूज रूम सपोर्टर नारद सम्मान- निधि चतुर्वेदी (राज्यसभा टीवी), ग्रामीण पत्रकारिता नारद सम्मान- विवेक श्रीवास्तव (हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी), सोशल मीडिया नारद सम्मान- शिल्पी तिवारी,महिला पत्रकारिता नारद सम्मान- प्रतिभा ज्योति (संपादक), विदेशी पत्रकार (भारतीय मामलों में) नारद सम्मान- फ्रांसुआ गॉते, श्रेष्ठ छायांकन नारद सम्मान(विडियो)- विपिन चंद्र पुजारी (न्यूज18 इंडिया), श्रेष्ठ छायांकन नारद सम्मान- हेमराज (भारत प्रकाशन) और स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड- बालकनामा टीम- संजय गुप्ता, निदेशक, सामाजिक संस्था ‘चेतना’, (“बालकनामा” टीम – शम्भू, कुमारी ज्योति, मास्टर चेतन) शामिल हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार