1

पश्चिम को है क्या पता??

संदर्भ : वेलेंटाइन वीक ……….

पर्व हुआ वेलेंटाइन ,
सिमटी दिन में प्रीत।
पश्चिम को है क्या पता?
क्या पूरब की रीत ??

क्या पूरब की रीत,
निराली है बात यहाँ।
जनम जनम का रिश्ता,
कहो और होता कँहा??

कुछ दिन में रीतेगा,
जिसका सौरभ औ’ गर्व।
वेलेंटाइन मित्रो ,
कैसा उत्सव या पर्व ??