Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeचुनावी चौपालदिल्ली में कौन जीता सबसे ज्यादा और सबसे कम अंतर से

दिल्ली में कौन जीता सबसे ज्यादा और सबसे कम अंतर से

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों के मुताबिक बुराड़ी सीट से आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी संजीव झा ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के शैलेंद्र कुमार को करीब 88,158 मतों के भारी अंतर से हराया।

वहीं बिजवासन से आप के ही प्रत्याशी भूपिंदर सिंह जून को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से सबसे कम महज 753 मतों से जीत मिली है। ओखला सीट से आप प्रत्याशी अमानतुल्ला खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को 71,827 मतों से हराया है। इसी सीट के अंतर्गत शाहीन बाग का इलाका आता है जो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध के चलते चुनाव में मुख्य मुद्दा बना था।

उप मुख्यमंत्री और आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से महज 3,207 मतों से जीत दर्ज कर सके। मटिया महल और सीमापुरी से आप प्रत्याशी शोएब इकबाल और राजेंद्र पाल गौतम ने करीब 50,000 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशियों को मात दी। भाजपा के अजय महावर एकमात्र भाजपा प्रत्याशी रहे जिन्हें घोण्डा सीट से करीब 20,000 मतों के अंतर से जीत मिली। लक्ष्मी नगर से भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा ने आप उम्मीदवार नितिन त्यागी को 880 मतों से हराया।

कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल पाई और उसके 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार