1

विश्व हिंदू काँफ्रेंस अमरीका में 11 सितंबर को

दूसरी विश्‍व हिंदू कांग्रेस अमेरिका के शिकागो में सात से नौ सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। स्‍वामी विवेकानंद द्वारा 11 सितंबर 1893 को शिकागो की विश्‍व धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की 125वीं जयंती की पूर्व संध्‍या पर दुनिया भर के लोगों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विश्व हिंदू फाउंडेशन प्रत्येक चार साल के अंतराल पर इसका आयोजन करवाता है। यह दुनियाभर के हिंदुओं के लिए ऐसा मंच है जहां वे अपने विचारों को साझा कर एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं और सर्वहित को प्रभावित करते हैं। इसके साथ ही अपने समुदाय के लोगों को से सकारात्मक होकर विश्व के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा भी देते हैं।

मालूम हो कि डब्ल्यूएचसी का पहला संस्करण नवंबर, 2014 में दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें 53 देशों से आए करीब 1800 लोगों ने हिस्सा लिया था।

इसके चार साल बाद अब यह सम्मेलन 2018 में शिकागो के इलिनॉयस शहर में आयोजित किया जा रहा है और इस बार सम्मेलन में 80 से अधिक देशों के 2 हजार से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।