Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeटेली गपशपज़ूम पर वरुण धवन बताएंगे अर्जुन कपूर के बारे में कुछ खास...

ज़ूम पर वरुण धवन बताएंगे अर्जुन कपूर के बारे में कुछ खास बातें!

वरुण धवन ने सबसे पहले लॉन्च किया था अर्जुन कपूर  को!  -वरुण धवन बात करेंगे दोस्ती, संबंधों और अपनी उन   बेवकूफियों के बारे में जिन्होंने उनको जेननेक्सट स्टार बनाया-  किंग ऑफ कॉमेडी- निर्देशक डेविड धवन जैसे पिता के होते हुए भी वरुण धवन   के लिए जिंदगी इतनी आसान नहीं थी। बचपन से ही स्वयंभू एनटरटेनर के तौर पर   वरुण अक्सर परिवार के विभिन्न कार्यक्रमों में अपने डांस की प्रस्तुति देते थे जब   कि उन्हें रेसलिंग में भी काफी दिलचस्पी हुआ करती थी!

इस सप्ताह वे जिंदगी के   महत्वपूर्ण सबक और अपने अनुभवों के बारे में बात करेंगे जूम के नए शो   जेनेक्सट-द फ्यूचर ऑफ बॉलीवुड में!   इस नए स्टार ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर में अपनी शानदार भूमिका से बॉलीवुड   के साथ साथ दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बना ली। बहरहाल, पर्दे पर   समर्पित स्टूडेंट का किरदार भले ही वरूण ने बाखूबी निभाया हो, पर असली जिंदगी   में वरूण का बचपन नादानियों से भरा था। परीक्षाआ में नकल करते हुए पकड़े   जाने पर बड़ी ही खूबी से वरूण ने अपनी उत्तर पुस्तिका पर सफेद स्याही का इस्तेमाल   करते हुए लाल निषान मिटा दिए! अपने स्कूल में स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनना तो   दूर की बात है, वो तो कभी अपने टीचर्स के भी पसंदीदा स्टूडेंट नहीं   बने!  वरुण, चाहे एक फिल्म परिवार के बेटे हों लेकिन उन्हें भीकॉलेज में पहली   बार एक चैकीदार की भूमिका के लिए अपने अन्य सहपाठियों के साथ मुकाबला   करना पड़ा था! अपने प्रशंसकों की फौज होने के बावजूद बेहद नम्रता से बात   करने वाले वरुण ने अभिनेता बनने से पहले ही डायरेक्टर की भूमिका भी अदा   की है और उनका दावा है कि सबसे पहले उन्होंने ही कॉलेज में अर्जुन कपूर   को एक शॉर्ट फिल्म द व्हाइट माउंटेन में लॉन्च किया था। चूकिए मत, क्योंकि   अर्जुन खुलासा करेंगे कि कैसे उनके निर्देशक  ने इस फिल्म की शूटिंग को सिर्फ   5000 रुपए के बजट में ही पूरा कर लिया था। 

देखिए, वरुण के अपनी जिंदगी के कुछ पलों को याद करते हुए, जब वे नॉटिंघम,   इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। अपने मनोरंजन के चक्कर में जब वे अपने रूम   में हिंदी फिल्मों के डायलॉग रिकार्ड कर अपने आप ही रिहर्सल कर रहे थे तब   उनके दोस्तों ने भी बिन बुलाए ही रूम में एंटरी ले ली और उनका खूब मजाक   उड़ाया!

क्या आप जानते हैं कि आलिया और वरुण के बीच किस तरह की दोस्ती है ? देखिए   वरूण को आलिया के साथ अपने संबंधों और अपने पहले प्यार के बारे में खुलासा   करते हुए, सिर्फ जूम पर। वहीं देखिए सना खान, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा,   काजोल, करण जौहर और अंकल मनीष मल्होत्रा को वरुण के बारे में कुछ खास   बातें.. सोमवार, 18 नवंबर, 2013, रात  सिर्फ जूम पर!! 

.

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार