Friday, April 19, 2024
spot_img

Monthly Archives: November, 2016

संघ की नज़र है पेटीएम के चीनी कनेक्शन पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा का सबसे ज्यादा फायदा जिन कंपनियों को होता है दिख रहा है उनमें मोबाइल भुगतान की सुविधा देने वाली अग्रणी कंपनी पेटीएम सबसे आगे है। लेकिन बढ़ते मुनाफे के साथ ही कंपनी में चीन के निवेश को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

विश्व में प्रथम बार वेद ऑन लाईन

आज विज्ञान का युग है, विज्ञान ने प्रगति भी बहुत की हैं, इस प्रगति में तन्त्रजाल (इन्टरनेट) ने लोगों की जीवन शैली को बदल-सा दिया है। विश्व के किसी देश, किसी भाषा, किसी वस्तु, किसी जीव आदि की किसी भी जानकारी को प्राप्त करना, इस तन्त्रजाल ने बहुत ही सरल कर दिया है।

सहारा प्रमुख को सर्वोच्च न्यायालय का आदेशः 600 करोड़ जमा कराएँ या जेल में आएँ

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार (28 अक्टूबर) को सहारा प्रमुख सुब्रत राय से 6 फरवरी 2017 तक 600 करोड़ रुपए जमा कराने का आदेश दिया है। हालांकि सहारा प्रमुख को राहत देते हुए सोमवार को खत्म हो रही उनकी जमानत अंतरिम जमानत को भी 6 फरवरी 2017 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पैरोल को 28 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया था।

हिंदी का स्वाभिमान बचाने के लिए समाचार-पत्रों का शुभ संकल्प

समाचार माध्यमों में अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ रही हिंदी के लिए सुखद अवसर है कि मध्यप्रदेश के हिंदी के समाचार-पत्रों ने हिंदी के स्वाभिमान की सुध ली है।

32 देशों की यात्रा करने वाली महिला नवसारी में खोलना चाहती है अस्पताल

वडोदरा। गुजरात के नवसारी जिले की एक 43 वर्षीय एनआरआई महिला ने सफलतापूर्वक अपनी यूके से इंडिया तक की यात्रा अकेले कार से तय कर ली। कार से अकेले 32,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने वाली इस महिला ने अपने गृहनगर नवसारी में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की इच्छा जाहिर की है।

30 साल बाद बांग्लादेश में एक भी हिन्दू नहीं बचेगा

ढाका। ढाका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अब्दुल बरकत ने कहा है कि यदि पलायन की मौजूदा रफ्तार रही तो 30 साल बाद बांग्लादेश में एक भी हिंदू नहीं रह जाएगा। अल्पसंख्यक समुदाय के 632 लोग हर रोज देश से पलायन कर रहे हैं। पिछले 49 वर्षों में पलायन का दर यही इशारा करते हैं।

संविधान दिवस विशेष: ‘क्या आज भी उतना ही प्रासंगिक है संविधान ?

आज समूचा देश 26 नवंबर के दिन अपना संविधान दिवस मना रहा है और इसकी शुरूआत 2015 से हुई क्योंकि ये वर्ष संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म के 125वें साल के रूप में मनाया गया था।

एकनाथ खडसे ने पद छोड़ा, बंगला नहीं बकाया हैं 15.50 लाख रु.

महाराष्ट्र के भाजपा नेता और पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे आज भी बंगले के मोह में हैं। मंत्री पद जाने के बाद भी खडसे ने सरकारी निवासस्थान वाला ' रामटेक' बंगला छोड़ा नहीं हैं और उनपर रु 15.50 लाख का बकाया होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दी हैं।

बच्चों को होमवर्क से मुक्ति देने के लिए बनाई वेब साईट

वेबसाइट पहली कक्षा से छठवीं तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी काफी मददगार होगी। इसमें शामिल हजारों वर्कशीट को विषय विशेषज्ञों की मदद से तैयार किया गया है, जिनके द्वारा विभिन्‍न विषयों के बारे में गहराई से बताया जाएगा।

भाजपा का सुराज्य पर्व महाअभियान शुरू

महाराष्ट्र की जनता की समस्याओं को निपटाने, हर गांव –गली में सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और स्वामी विवेकानंद के सपनों का समाज बनाने के संकल्प के साथ ही भाजपा के सुराज्य पर्व महाभियान की शानदार शुरूआत हो गई।
- Advertisment -
Google search engine

Most Read