Wednesday, April 17, 2024
spot_img

Monthly Archives: May, 2018

न्यूनतम मजदूरी का कानून बनाने की जरुरत

हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मई महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को मई दिवस भी कहकर बुलाया जाता है। अमेरिका में 1886 में जब मजदूर संगठनों द्वारा एक शिफ्ट में काम करने की अधिकतम सीमा 8 घंटे करने के लिए हड़ताल की जा रही थी। इस हड़ताल के दौरान एक अज्ञात शख्स ने शिकागो की हेय मार्केट में बम फोड़ दिया, इसी दौरान पुलिस ने मजदूरों पर गोलियां चला दीं, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गयी। इस घटना के कुछ समय बाद ही अमेरिका ने मजदूरों के एक शिफ्ट में काम करने की अधिकतम सीमा 8 घंटे निश्चित कर दी

अमेज़न, फ्लिपकार्ट की तर्ज पर काम करेगी जनऔषधि योजना नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय मानक के हिसाब से पेटेंट फ्री मेडिसिन को जेनरिक दवा कहा जाता है। लेकिन भारत में साल्ट के नाम से बिकने वाली दवा को सामान्यतया जेनरिक माना जाता रहा है। वैसे बाजार में जेनरिक दवाइयों को ‘ऐज अ ब्रांड’ बेचने का भी चलन है, जिसे आम बोलचाल में जेनरिक ब्रांडेड कहा जाता है। लेकिन ‘प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना’ के अंतर्गत खुलने वाली सभी दवा दुकानों पर हम लोग विशुद्ध जेनरिक दवा रखते हैं। यहां पर स्ट्रीप पर साल्ट अर्थात रसायन का ही नाम लिखा होता है' अपने लक्ष्य को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि,'बीपीपीआई का गठन 2008 में हुआ था। त

मुख्यमंत्री ने किया ‘विचार प्रवाह‘ का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जिला मुख्यालय राजनांदगांव में श्री गौतम पारख की पुस्तक ‘विचार प्रवाह‘ का विमोचन किया। उन्होंने लेखक श्री पारख के व्यक्तित्व और कृतित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री पारख ने इस पुस्तक में अपने विचारों को बड़ी बेबाकी से प्रस्तुत किया है। श्री पारख में संत कबीर की तरह खरी-खरी बात कहने का साहस नजर आता है। लेखक सांसारिक जीवन में है और आजीविका के लिए व्यवसाय भी करते है लेकिन भीतर से उनका हृदय संन्यासी की तरह है।

नक्सल चुनौती से निपटने ‘विकास‘ हमारा सबसे बड़ा हथियार: डॉ. रमन सिंह

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि नक्सल चुनौती का मुकाबला करने के लिए जनता का सामाजिक-आर्थिक विकास हमारा सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने आज यहां एक प्राइवेट टेलीविजन समाचार चैनल जी न्यूज के कार्यक्रम में इस आशय के विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने आयोजकों की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे कई लोगों को सम्मानित किया। विधायक श्री भूपेश ब
- Advertisment -
Google search engine

Most Read