1

पश्चिम रेलवे के 3 स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक के ज़रिये हिन्दी का प्रचार-प्रसार

14 सितम्बर, 2016 को हिन्दी दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल के तीन स्टेशनों मुंबई सेंट्रल, चर्चगेट और अंधेरी स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन मुंबई मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में किया गया। इन नाटकों के माध्यम से जनता के साथ सीधा सम्पर्क करते हुए हिन्दी को सही मायने में सम्पर्क भाषा के रूप में स्थापित करने में मुंबई मंडल की पहल सराहनीय रही। इन नुक्कड़ नाटकों को यात्रियों ने बहुत पसंद किया एवं हिन्दी को अपनी राजभाषा के रूप में स्वीकारते हुए करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल की वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. रोशनी खुबचंदानी, मुंबई सेंट्रल के स्टेशन प्रबंधक श्री मुकेश कुमार सिंह के साथ मुंबई सेंट्रल मंडल के काफी कर्मचारी भी मौजूद थे।

फोटो कैप्शनः-पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में राजभाषा विभाग द्वारा मंचित नुक्कड़ नाटक का एक दृश्य।