1

फूहड़ गीतों से बचकर रहे नई पीढ़ीः विजया भारती

स्वस्थ भारत के कार्यक्रम में नए गायकों से प्रसिद्ध लोकगायिका विजया भारती ने की अपील, अश्लील गीतों से दूरी बनाएं

नई दिल्ली। प्रसिद्ध लोकगायिका विजया भारती ने नए कलाकारों एवं गायकों से अपील की है कि वे अश्लील व फूहड़ गीत ना गाएँ। उन्होंने कहा कि जो गायक अश्लील गीत गाता है, वह कलाकार हो ही नहीं सकता। नए गायकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में लोकगीतों की एक बेहतरीन परंपरा रही है। गायकों को अपनी परंपरा, संस्कृति, संस्कार के अनुरूप गीत गाने चाहिए। स्वस्थ भारत (न्यास) द्वारा स्वस्थ भारत अभियान के पेज पर आयोजित लाइव संगीत प्रस्तुति के दौरान उन्होंने अपनी संगीत-यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा है लेकिन वे कभी भी झूकी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शुरूआती दिनों में उन्हें भी अश्लील गीत गाने के लिए दिए जाते थे लेकिन उन्होंने कभी नहीं गाया। स्टूडियो से वे बिना गीत गाए वापस लौटीं। कई बार तो उन्हें अपमानित भी किया गया। लेकिन लोक-संस्कृति एवं कला का दामन उन्होंने कभी नहीं छोड़ा।

गौरतलब है कि कोरोना काल में लोगों को स्वस्थ-रंजन करने के लिए स्वस्थ भारत द्वारा फेसबुक लाइव के माध्यम से संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन किया जा रहा है। इसके पूर्व बॉलीवुड अभिनेता और गायक अमरेन्द्र शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी थी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वास्थ्य पत्रकार आशुतोष कुमार सिंह ने किया।

Swasth Bharat (Trust)
C-90, UGF-003,Srichand Park,
Matiyala Village, Uttam Nagar, New Delhi-110059
www.swasthbharat.org.in
www.facebook.com/swasthbharaabhiyan
twitter.com/swasth_bharat
[email protected]
Mo-9811288151/9891228151
9810939766