1

बिहार के राज्यपाल ने किया मुंबई की संस्था दीप -कमल फाऊंडेशन की कार्य पुस्तिका का किया विमोचन

मुंबई बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अमरजीत मिश्र ने बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की और मुंबई में रहनेवाले बिहारी समाज की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में चर्चा की।श्री मिश्र ने उनकी संस्था “दीप कमल फाऊंडेशन”द्वारा मुंबई में आगामी 19 व 20दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम “अटल महाकुंभ” में शामिल होने का न्यौता दिया।मुंबई बीजेपी के नेता अमरजीत मिश्र के साथ विधान परिषद सदस्य देवेशचंद्र ठाकुर भी थे।

 

इससे पहले श्री मिश्र राज भवन में बिहार के मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप साही के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।वहाँ श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतिशकुमार व उप मुख्यमंत्री सुशीलकुमार मोदी से मुलाकात कर उन्हें मुंबई में होनेवाले अटल महाकुंभ में शामिल होने का न्यौता दिया । मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतिशकुमार से भी अटल महाकुंभ में मुम्बई आने का निवेदन किया है।मुंबई में उत्तरप्रदेश दिवस का 30 वर्षोँ से आयोजन करनेवाले अमरजीत मिश्र बिहार व यूपी के लोगों के स्वाभिमान की लडाई लड़ते हैं।उन्होंने ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मिलकर पिछ्ले चार वर्षों से राज्य सरकार द्वारा छठ के घाटों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवायी।उनके निवेदन की वजह से पिछ्ले 4वर्षों से खुद मुख्यमंत्री फडणवीस छठव्रतियों का दर्शन करने जुहू समुद्र तट पर आते हैं इससे पहले महाराष्ट का कोई भी मुख्यमंत्री छठ समारोहों में नहीं शरीक होता था।

 

 

दीप कमल फाऊंडेशन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे पिछ्ले 10 वर्षों से मुंबई में भव्य आयोजन करते आ रही है।समारोह में फिल्मी हस्तियां अटल जी की कविताओं का वाचन करती हैं और अटल जी की विचारधारा को गति देनेवाली किसी हस्ती को समारोह मे अटल सम्मान देकर सम्मानित भी किया जाता है।मुलाकात के बाद राज्यपाल श्री टंडन ने संस्था के कार्यों की पुस्तिका का लोकार्पण भी किया। प्रदेश भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि आनेवाले समय में अटल जी के विचार ही युवाओं को प्रेरणा दे सकते हैं।उनकी कविताएं सामाजिक कार्यकर्ताओं को निराशा के गर्त से निकाल कर आशा की नयी किरण दिखाता है।महामंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि देश के विकास को लेकर अटल जी के मन में जो तडप थी, मोदी जी देश को अटल जी के मन के मुताबिक ही आगे ले जाने का प्रयत्न कर रहे हैं।

 

मुम्बई के उत्तरभारतीयों की लडाई लड़ने वाले श्री मिश्र ने कहा कि अब मुंबई के बिहारी और यूपी वालों के स्वाभिमान की रक्षा वहाँ के मुख्यमंत्री स्वयं करते हैं।पिछ्ले चार वर्षों में उत्तरभारतीयों पर एक भी हमले नहीं हुये।भाजपा नेता ने दावा किया कि राज्य की भाजपा सरकार के उत्तरभारतीय प्रेम का ही नतीजा है कि अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी उत्तरभारतीयों से संवाद साध रहे हैं।