1

भाजपाः एक नए भारत की ओर

राष्ट्रीय राजनीतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने विचारधारा, उद्भव और दलीय राजनीतिक प्रतियोगिता के कारण विशुद्ध गैर कांग्रेसी दल है। भारतीय राजनीतिक दल में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय विचारधारा पर आधारित संगठनात्मक राजनीतिक दल है। भारतीय जनता पार्टी अपने राजनीतिक संकल्प शक्ति के कारण स्पष्ट जनादेश देने वाली राजनीतिक दल है। इसके कार्यों, राजनीतिक आभार की विश्वशनीय प्रदर्शन ने जनता के जनभावनाओं का सम्मान किया है, जिससे भारत की जनता (लोगों) ने अपना जन स्वीकृति और जनविश्वास के द्वारा लगातार दो कार्यकालों तक स्पष्ट बहुमत प्रदान किया है। नेतृत्व की कार्यक्षमता और विश्वास से भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है। भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ी दल और सदस्य संख्या की दृष्टि से वैश्विक स्तर की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है।

भाजपा में वंशवाद,भाई- भतीजावाद का निषेध है,इसीलिए भारतीय जनता पार्टी को “कार्यकर्ताओं की पार्टी” कही जाती है। भारतीय जनता पार्टी ने देश की सेवा के लिए कई कद्दावर,कुशल और विवेकी राजनेता दिए हैं। स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी, श्री लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरलीमनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे एवं वैंकैया नायडू, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा जैसे स्वच्छ संसदीय चरित्र और गंभीर व्यक्तिव वालें जननेता दिए है, जिनके राजनीतिक नेतृत्व, शुचिता और उत्तरदायित्व व्यक्तिव का चर्चा आंतरिक और बाह्य स्तर पर है।

भारतीय जनता पार्टी का गठन जनता पार्टी के विखंडन और उसमें लगातार चलती रही कलह के परिणाम स्वरुप हुआ। जनता पार्टी सातवीं लोकसभा के चुनाव में बुरी तरह पराजित हुई और उसके उपरांत 4 अप्रैल, 1980 को अपने सदस्यों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के सदस्य होने पर प्रतिबंध लगा दिया, ऐसे में भारतीय जन संघ से संबंध और आस्थावान सदस्यों के लिए जनता पार्टी से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था, और 6 अप्रैल, 1980 को मुंबई में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में उन्होंने एक नए संगठन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना की। भारतीय जनता पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। पार्टी एकात्ममानव दर्शन, गांधीवादी समाजवाद और एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर चलती है। हिंदुत्व भारतीय जनता पार्टी का मुख्य वैचारिक आधार है। हिंदुत्व ही पार्टी का राजनीतिक आभार है। भारतीय जनता पार्टी की हमेशा सोच और विचार स्थिरतावाली राजनीतिक शक्ति की रही है।

भारतीय जनता पार्टी की सोच सदैव राष्ट्रीय मुद्दों की रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने पोखरण परमाणु विस्फोट, अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण, कारगिल विजय जैसी सफलताओं से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कार्यों में शुचितापूर्ण प्रदर्शन किया है, जैसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में नई पहल एवं प्रयोग, कृषि विज्ञान एवं उद्योग के क्षेत्र में त्रिवगामी विकास के साथ-साथ महंगाई न बढ़ने देने जैसे अनेक उपलब्धियां अर्जित की है। पार्टी देश की आंतरिक समस्याओं जैसे, नक्सलवाद, आतंकवाद, जम्मू एवं कश्मीर तथा उत्तर पूर्व के राज्यों में अलगाववाद पर काफी हद तक नियंत्रण प्राप्त की है।

भाजपा देश की एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति है जो देश के सुशासन, स्थिरता, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृत संकल्पित है। “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की उद्घोषणा के साथ वर्तमान भाजपानित सरकार ने विश्व में भारत की गरिमा को पुनः स्थापित किया है। राजनीति में शुचिता और जन विश्वास को फिर से स्थापित किया है। भाजपानीत सरकार ने अनेक अभिनव योजनाएं चलाई हैं, जिनमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सोयल हेल्थ कार्ड योजना, आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छता अभियान, योग के सहारे स्वस्थ शरीर का निर्माण, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, अमृत मिशन योजना, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाएं शामिल है। जनधन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेक योजनाओं से लेकर भाजपा सरकार ने देशवासियों को विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना तक अर्पित की है।