1

भाजपा सांसद ने कहा- मदर टेरेसा ने कम उम्र में ही अनेक बच्‍चों का करा द‍िया था धर्म परिवर्तन

मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलने के दो दिन बाद बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने उनको निशाने पर लिया है। सुधीर गुप्ता ने मदर टेरेसा पर आरोप लगाया कि उन्होंने युवाओं का कम उम्र में ही धर्म परिवर्तन करवा दिया था। मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलने के दो दिन बाद बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने उनको निशाने पर लिया है। सुधीर गुप्ता ने मदर टेरेसा पर आरोप लगाया कि उन्होंने युवाओं का कम उम्र में ही धर्म परिवर्तन करवा दिया था। सुधीर के मुताबिक, मदर टेरेसा ने उन बच्चों के बड़े होने का इंतजार नहीं किया वर्ना वे लोग अपना या अपनी मर्जी का धर्म चुन लेते। सुधीर ने कहा, ‘यह बच्चों के अधिकारों की बात है। उन लोगों को बच्चों को बताना चाहिए था कि वह पैदा होने के वक्त ईसाई नहीं थे। क्या नोबल प्राइज जीतने वाले कैलाश सत्यार्थी ने बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को छुड़वाने पर उनका धर्म परिवर्तन करवा दिया? क्या आबा आप्टे ने लोगों की सेवा करने के बाद उनका धर्म बदलवाया? ‘ 58 साल के सुधीर मध्यप्रदेश के मंदसौर से सांसद हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए यह सब कहा। हालांकि, गुप्ता ने यह भी कहा कि वह मदर टेरेसा द्वारा की गई सेवा के लिए उनका सम्मान करते हैं।

सुधीर ने आगे कहा, ‘भारत को दासता विरासत में मिली है। भारत में कई लोग अब भी गरीब हैं। देश अबतक गरीबों के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाया है। हालांकि, गरीब-अमीर की खाई को कम करने के लिए मदर टेरेसा जैसे लोगों ने काफी काम किया है। लेकिन क्या इससे उन्हें धर्म परिवर्तन करवाने का अधिकार मिल जाता है? बच्चों को बताया जाना चाहिए था कि वे हिंदू या मुसलमान पैदा हुए थे।’ सुधीर ने आगे कहा कि मदर टेरेसा ने लगभग 10 हजार लोगों को धर्मपरिवर्तन करवाया था।

सुधीर गुप्ता ने 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था और उसी में जीत हासिल कर ली। जीत के बाद उन्होंने सबके सामने कबूला था कि वह ‘मोदी लहर’ की वजह से जीते हैं।

साभार- इंडियन एक्सप्रेस से