1

भाजपा को और मजबूत करने का संकल्प – चित्रसेन सिंह

उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद दिया बयान

मुंबई। प्रसिद्ध समाजसेवी और उत्तर भारतीय नेता चित्रसेन सिंह को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ उत्तर भारतीय मोर्चा का महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

तरुण कला संगम संस्था के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में समाज सेवा के एक बड़े प्लेटफार्म से जुड़े चित्रसेन सिंह, राजनीति के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन वे पूरे मनोयोग के साथ करेंगे। पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में वे लगातार कड़ी मेहनत करेंगे।

चित्रसेन सिंह ने कहा कि अबकी बार 400 के पार के साथ नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सभई कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की बदौलत आज देश के साथ-साथ विदेशों में भी भारत की उपलब्धियों का डंका बज रहा है।

उन्होंने दी गई जिम्मेदारी के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले तथा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी पार्टी के एक सिपाही की तरह समर्पित भावना के साथ जनता के बीच रहकर काम करेंगे।