1

सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान का उद्घाटन 5 अप्रैल को

आगरा. हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बीच देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस 5 अप्रैल से चलेगी। ट्रेन का उद्घाटन रेल मंत्री सुरेश प्रभु 5 अप्रैल को करेंगे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु इसे हरी झंडी दि‍खाएंगे। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशन से आगरा कैंट रेलवे स्‍टेशन तक चलेगी। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी तय करने में इसे 100 मिनट लगेगा। रेल मंत्रालय ने फ्लाइट की तरह इस ट्रेन में होस्टेस की व्यवस्था की है। ये यात्रि‍यों को नाश्ता सर्व करेंगी।
I. ट्रेन की खासि‍यत क्या है:-
1- इसकी अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा होगी। यह 100 मिनट में हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
2- गतिमान एक्सप्रेस में अल्ट्रा मॉडर्न 12 कोच, 593 सीटें चेयरकार ,100 सीटें एग्‍जीक्‍यूटिव क्‍लास , कुल 693 सीटें और 5400 हॉर्स पावर का इलेक्ट्रिक इंजन लगा है। इस कोच में झटके कम महसूस होंगे।
3- ट्रेन में फ्लाइट्स की तरह खास ड्रेस में होस्टेस रहेंगी। ये यात्रियों के लि‍ए नाश्‍ता सहि‍त कैटरिंग सुवि‍धा उपलब्‍ध करवाएंगी।
4- ट्रेन में वाई-फाई भी उपलब्ध होगी। यात्री अपने स्मार्टफोन पर गाने भी डाउनलोड कर सकेंगे।
5- गतिमान एक्‍सप्रेस वीक में 6 दिन चलेगी। सिर्फ शुक्रवार को यह नहीं चलेगी।
6- रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को ट्रेन नहीं चलाने की वजह यह है कि‍ इस दिन ताजमहल बंद रहता है। इस दिन यात्रियों की संख्या कम होती है।
7- गतिमान एक्‍सप्रेस (12050) हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 8.10 बजे चलेगी। यह आगरा कैंट स्‍टेशन पर सुबह 9.50 बजे पहुंचेगी। इस दौरान कहीं भी यह ट्रेन नहीं रुकेगी।
8- ट्रेन (12049 नंबर) शाम 5.50 बजे आगरा कैंट से रवाना होकर शाम 7.30 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन पहुंचेगी।

unnamed (19)किराया कि‍तना होगा:-
1- हजरत निजामुद्दीन से आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस का शुरुआती किराया 690 रु. होगा। चेयरकार का किराया 750 रुपए है।
2- एग्जीक्यूविट क्लास में के लिए 1365 रुपए का टिकट है। प्रथम श्रेणी एसी (ए‍क्‍जीक्‍यूटिव एसी) का किराया 1500 रुपए है।
3- जबकि भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस का किराया 540 और 1040 रु. है।
4- रेलवे सूत्रों का कहना है कि गतिमान एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25% ज्यादा होगा। कैटरिंग सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए किराया बढ़ाया गया है।

आगरा के पर्यटन उद्योग को कोई फायदा नहीं
गतिमान एक्सप्रेस के संचालन से आगरा के पर्यटन उद्योग को कोई फायदा नहीं होने वाला है। पर्यटन उद्यमियों का मानना है कि इस गाड़ी का फायदा दिल्ली की टूरिस्ट लॉबी उठाएगी। ट्रेन अगर शाम को आगरा आती तो पर्यटक शहर में रुकता। इससे पर्यटन जगत को फायदा होता।आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा का कहना है कि इस ट्रेन से आगरा के टूरिज्म को कोई फायदा नहीं होगा। इससे तो केवल शताब्दी एक्सप्रेस का भार कम होगा। पर्यटन की दृष्टि से अच्छा तब होता जब गतिमान शाम को आगरा आती। सुबह दिल्ली से ताज एक्सप्रेस और शताब्दी पहले से ही संचालित हैं। पर्यटन उद्यमी राजीव तिवारी ने बताया कि नियमित उड़ानें नहीं होने की स्थिति में आगरा में आने वाले पर्यटकों को फ्लाइट दिल्ली से पकड़नी होती है। उन्हें फायदा होगा मगर इससे आगरा के पर्यटन उद्योग को कुछ नहीं मिलेगा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान का कहना है कि गतिमान एक्सप्रेस के चलने से