1

इलाहबाद कुंभ में इस बार मिलेंगे 192 देशों के पकवान

कुम्भ-2019 में पर्यटन विभाग की रसोई में 192 देशों के खास पकवान बनाए जाएंगे। सैलानियों को भारत आने पर जाने पहचाने व्यंजन मिलें इसके लिए तैयारी की जा रही है।

इस बार कुम्भ में विश्व के 192 देशों से 20 लाख से अधिक पर्यटकों के इलाहाबाद आने की उम्मीद है। सभी पर्यटक भारतीय व्यंजन नहीं पसंद करेंगे। ऐसे में उन्हें उनके देश के खाने का स्वाद दिया जाएगा। पर्यटन विभाग कुम्भ क्षेत्र में जो रसोई बना रहा है उसमें इन देशों के व्यंजनों को शामिल किया जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव का कहना है कि इन देशों के सभी व्यंजनों को कुम्भ की रसोईं में शामिल करना तो मुश्किल होगा लेकिन खास-खास व्यंजन जरूर रखे जाएंगे। इसके लिए कुक की नियुक्ति की जाएगी।

शाकाहारी व्यंजन ही होंगे रसोई में
कुम्भ मेला क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को अपने यहां के वे ही व्यंजन मिलेंगे जो शाकाहारी होंगे। मांसाहारी व्यंजनों को कुम्भ मेला क्षेत्र की रसोई में नहीं शामिल किया जाएगा। हां, सिविल लाइंस स्थित होटल में मांसाहारी खाना जरूर रहेगा।

बनाई जा रही पकवानों की सूची
पर्यटन विभाग ऐसे शाकाहारी व्यंजनों की सूची तैयार कर रहा है जो विदेशियों में सबसे ज्यादा चर्चित हैं। जैसे क्लासिक अमेरिकन बर्गर, क्लासिक मैक्रोनी आदि।

साभार-https://www.livehindustan.com से