1

दूरदर्शन पर तीसरी बार रामानंद सागर की रामायण

दूरदर्शन एक बार फिर दर्शकों का लोकप्रिय शो ‘रामायण’ शुरू कर रहा है,जोकि रामानंद सागर द्वारा निर्मित है। इस शो की दीवानगी आज भी उसी तरह है, जैसे 90 के दशक में हुआ करती थी। हर धर्म के लोगों ने इस सीरियल को खूब प्यार दिया है, वहीं अब अयोध्या में राममंदिर निर्माण पर ‘रामायण’ सीरियल की को फिर से शुरू किए जाने की मांग की जा रही थी।

इसे देखते हुए दूरदर्शन ने ‘डीडी नेशनल’ चैनल पर पांच फरवरी से दोपहर शाम छह बजे प्रसारित करने का ऐलान किया है। इसका पुन: प्रसारण दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। दूरदर्शन के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।

दूरदर्शन ने रामायण को लेकर एक पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी॥ धर्म, प्रेम और समर्पण की अद्वितीय गाथा…एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’, देखिए डीडी नेशनल पर 5 फरवरी से प्रतिदिन शाम 6 बजे और पुनः प्रसारण दोपहर 12 बजे।