1

डॉ. सुनीति यादव अखिल भारतीय अहीर महासभा (महिला मोर्चा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

देश की प्रख्यात पर्यावरणविद्‌ डॉ. सुनीति यादव ने अखिल भारतीय अहीर महासभा (महिला मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण कर लिया है। महासभा के संस्थापक श्री आशुतोष यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री वेद रत्न यादव ने श्रीमती यादव को बधाई देते हुए आपके नेतृत्व में यादव समाज के बहुआयामी विकास हेतु विश्वास व्यक्त किया है। श्रीमती यादव द्वारा महासभा के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों के प्राप्ति के साथ-साथ समस्त पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया है।

वृक्ष महिला डॉ. यादव, चेयरपर्सन, ग्रीन गार्जियन सोसायटी, रायपुर विगत 34 से भारत में ”महिला पर्यावरणवादी आंदोलन (इकोफैमिनिस्ट मूवमेंट)’ का सफल नेतृत्व कर रही हैं। आपने 1992 में प्रत्येक नागरिक जन्म से वनाधिकारी है और वनों की सुरक्षाहमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है” का मंत्र देकर वनों की सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित किया। आपने 1992 में “वृक्षों रक्षिते रक्षितः” अर्थात रक्षा किये गये वृक्ष से ही रक्षा होती है और “वृक्ष हमारे बंधु” की भावना को घर-घर पहुंचाने के लिए रक्षा बंधनके पावन पर्व को वृक्ष रक्षा पर्व के रूप में मनाने का अभिनव प्रयास किया है जिसे विश्व विख्यात “चिपको आंदोलनके नये संस्करण” की संज्ञा दी गई है | वर्ष 1992 में आपने छत्तीसगढ़ में “सरना संरक्षण आंदोलन” (सैक्रेड ग्रोव कंजरवेशन मूवमेंट) प्रारंभ किया जो दक्षिण-पूर्वी एशिया में अपने ढंग का प्रथम हरित आंदोलन है।

आपके उत्कृष्ठ योगदान को महाराणा उदयंसिंह राष्ट्रीय पर्यावरण पुरूस्कार–2004, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार से राष्ट्रीय स्त्री शक्ति पुरूस्कार-2002 “जी अस्तित्व अवार्ड- 2007” से पुरूस्कृत किया गया है | देश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण हिन्दी समाचार पत्र “दैनिक भास्कर ‘ ने “विश्व की सफलतम 10 महिलाओं की सूची 2007 में आपको शामिल किया है। जुलाई 2010 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यकम द्वारा वृक्ष रक्षा पर्व” कार्यकम की अत्यंत प्रशंसा की गई है तथा आपको “इंटरनेशनल बिलीयन ट्री कैम्पेन” में शामिल किया है। इसी प्रकार इंटरनेशनल कन्वैनशन ऑफ बायोडायर्वसिटी, मांट्रियल कनाडा ने वृक्ष रक्षा पर्व को अपने “एन्यूअल कैलेण्डर आफ एक्टीविटीज” में शामिलकर इसके महत्व को रेखांकित किया है। आपको प्रतिष्ठित गॉडफे फिलिप्स ब्रेवरी एवार्ड-2010 आधी आवादी एवार्ड 2011 तथा ग्रीन एम्बेसडर अवार्ड 2014 से भी सम्मानित किया गया है आपने मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर से “भारत में हरित आंदोलन के इतिहास ” पर पी.एच.डी. किया है |श्री मति यादव को लेखन में विशेष रूचि है , विभिन्न विषयों पर 11 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।

रायपुर में अखिल भारतीय अहीर महासभा का मुख्यालय, जी-10, अग्रोहा कॉलोनी, रायपुरा, रिंग रोड नंबर-1, रायपुर में स्थित है।

(डॉ. सुनीति यादव)
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय अहीर महासभा (महिला मोर्चा)
जी–10, अग्रोहा कॉलोनी
रिंग रोड नंबर-01
रायपुरा, रायपुर (छ.ग.) पिन : 294013
मोबाईल नंबर : 99933-30225
Attachments area