1

हिन्दू धर्म के पतन के कारण और निवारण :- ध्यान से पढे समझे और जीवन में उतारें

क्योंकी जो गलती को ठीक करले उसे मनुष्य कहते हैं | हिन्दुओं के सभी प्रमुख गुणों को मुसलमान, ईसाई और बौद्धो ने अपनाया और संसार में छा गए और हिन्दू इन्हें त्याग कर बर्बाद होने के कगार पर है |

1) हम यज्ञोपवीत, उपनयन या जनेऊ करवाकर सात से ग्यारह वर्ष के बच्चों को गुरुकुल भेजते थे. . अब बंद है |
दूसरी तरफ मुसलमान और ईसाई नियम से मदरसा व् मिशन स्कूल में पहले धर्म की शिक्षा देते है | मदरसे, मिशनरी स्कूल हजारों लाखों की संख्या मे खुल गए | हिन्दूओं के बच्चे भी उसी मे शौक से जा रहे है और सेकुलरो की संख्या तेजी से बढ रही है |

2) प्रत्येक सनातन धर्मावलम्बी के लिए अनिवार्य गायत्री महामंत्र की त्रिकाल संध्या (सुबह, दोपहर, शाम तीनों समय जप ध्यान) समाप्त |
दूसरी तरफ उनकी पाँच वक्त की नमाज और रोज की प्रेयर शुरू |

3) सप्ताह में कम से कम एक दिन, पूजा, सत्संग, संगठन के लिए मंदिर जाना बंद |
दूसरी तरफ उनका जुमे के दिन नमाज मस्जिद में, और Sunday prayer चर्च मे शुरू |

4) साधू संत गुरु जनो का आदर बंद (हिन्दू अब अपने साधू संतो का अपमान खुले आम करते है) |
दूसरी तरफ उनके मौलवी, पादरी को भरपूर सम्मान मिलता है |

5) घरेलू समारोहो में धर्म चर्चा बंद (केवल रटी-रटायी सत्यनारायण कथा, अखंड पाठ या कीर्तन) |
दूसरी तरफ उनके मौलाना की मिलाद (सत्संग) और पादरी का प्रवचन नियम से होते है |

6) देवता, धर्म गुरु का अपमान होने पर जुबान खींच लेना बंद |
दूसरी तरफ उनका ईश निंदा कानून | धर्म विरुद्ध एक भी बात बर्दाश्त नही |

7) धर्म और साम्राज्य विस्तार के लिए अश्वमेध यज्ञ से पूरी पृथ्वी पर साम्राज्य विस्तार का लक्ष्य समाप्त |
दूसरी तरफ उन्होंने धर्म और राजनीति को जोडकर दारुल इस्लाम और पूरे संसार को इसाई बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया |

8) पिछले 67 वर्षों में कांग्रेस सरकार की हिन्दू विरोधी, षड्यंत्रकारी नीतियों से, विद्यालयों में हिन्दू विरोधी पाठ्यक्रम से शिक्षा से हिन्दुओं को सेकुलर बना दिया |
दूसरी तरफ उन्हे अल्पसंख्यक के नाम पर भरपूर सरकारी अनुदान देकर उनकी धार्मिक शिक्षा को बढावा देकर और कट्टर बना दिया |

इसीलिए संसार में हिन्दुओं का एक भी देश नहीं दूसरी तरफ मुसलामानों के 56 देश और ईसाईयो के विश्व में 150 से अधिक देश है |

परिणाम :- भारत का प्रधानमन्त्री, राष्ट्रवादी हिन्दू श्री +Narendra Modi जी भी सेकुलर बनने के लिए विवश हो जाता है | कारण कि कट्टर हिन्दुत्व से विश्व के दो सौ से अधिक मुस्लिम और इसाई देशों की शह पर देश में गृह युद्ध छिड जाएगा | भारत का अस्तित्व ही खतरे मे पड जायेगा | पर मूर्ख हिन्दू ये मानने समझने को तैयार नहीं | वो तो मोदी का अपमान करने में ही अपनी बहादुरी समझता है |

इसलिए हिन्दू एकता के लिए एक ही रास्ता बचा है :- जडों की ओर लौटे क्योंकि जडे सूख गई है | सनातन धर्म के मजबूत आधार ये है गायत्री, यज्ञ, गीता, गंगा, गौमाता, ज्योतिर्विद्या (जन्म कुंडली) जिसे वेदों का नेत्र कहा गया है और सद्गुरु | इन्हें अपनाने से भाग्य की उन्नति होती है और दुर्भाग्य का शमन होता है | आज 99% हिन्दू ये नहीं करते इसीलिए पतन के गर्त में पहुँच गए है |

अतः आज से ही सनातन धर्म के इन सिद्धांतो का पालन करना शुरू कर दे क्योंकि धर्म आचरण करने पर ही ईश्वर रक्षा करता है | धन, जन से भरपूर बनाता और विपत्ति हरता है | आओ मिलकर करे साधना, दिव्य शक्ति (गायत्री) के मंत्र की | गूंजे फिर जयकार धरा पर, सत्य सनातन धर्म की |