1

फेसबुक पर वायरस बजरिए अश्लील वीडिओ

इन दिनों फेसबुक पर बार बार दिखाई दे रहा विडियो मुसीबत का सबब बन रहा है। दरअसल यह विडियो फेसबुक यूजर्स की टाइम लाइन पर दिखाई दे रहा है। इस विडियो में पोर्न क्लिप यूज की गई है, लेकिन आप सावधान हो जाइए, क्योंकि यह विडियो आपके सिस्टम को बर्बाद कर सकता है। इन दिनों यह विडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कई प्रोफाइल्स पर देखा गया है।

पोर्न क्लिप के रूप में पेश यह विडियो असल में एक वायरस है। इस विडियो पर क्लिक करने के साथ ही यह आपके कम्प्यूटर सिस्टम को तबाह कर देता है। खास बात यह है कि इसे देखकर लगता है कि यह आपको आपके किसी फ्रेंड ने भेजा है। ‘स्पैम किंग’ के नाम से कुख्यात लॉस वेगास के सैंडफोर्ड वॉलेस ने कबूल किया है कि उसने फेसबुक के पांच लाख अकाउंट्स का अवैध रूप से इस्तेमाल करते हुए उसके सर्वर पर करीब दो करोड़ 70 लाख स्पैम मैसेज भेजे थे। उसने यह हरकत 2008 और 2009 में की थी। इस मामले में उसे तीन साल की जेल हो सकती है और ढाई लाख डॉलर का जुर्माना भी लग सकता है। कैलीफोर्निया की एक कोर्ट ने वॉलेस को फेसबुक का इस्तेमाल करने से रोका था। इसके बाद वॉलेस ने इस अपराध को अंजाम दिया।