1

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने एशिया कप विजेता टीम के सदस्य रही पश्चिम रेलवे के हॉकी खिलाड़ियों को दी बधाई

मुंबई। महिलाओं की हॉकी प्रतियोगिता ‘एशिया कप’ की विजेता भारतीय टीम में पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल में कार्यरत 4 कर्मचारी सुश्री दीपग्रेस इक्का, लिलिमा मिंज़, नमिता टोप्पो और नवनीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रहीं। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री ए. के. गुप्ता ने उनकी इस शानदार सफलता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी है तथा भविष्य में होने वाले टूर्नामेंटों में भी उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रकट की हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला हॉकी टीम महिलाओं की हॉकी की एशिया कप 2017 प्रतियोगिता की विजेता टीम रही। महिलाओं के लिए नौवें हॉकी एशिया कप का आयोजन जापान देश के जीफू शहर में 28 अक्टूबर से 5 नवम्बर, 2017 तक आयोजित किया गया था। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हरा कर 13 वर्ष बाद यह खिताब जीता। भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए यह एक यादगार क्षण है, क्योंकि एशिया कप जीतने के बाद टीम ने 2018 में इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है।