1

महिला दिवस पर गूगल ने बनाया महिलाओं का वीडिओ डूडल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने स्पेशल वीडियो डूडल बनाकर नारीशक्ति का सम्मान किया है। गूगल ने अपने होम पेज पर एक छोटी सी वीडियो पोस्ट की, जिसमें कुछ महिलाएं व युवतियां अपनी महत्वकांक्षाओं को “मैं एक दिन ऎसा करूंगी” कहकर बयां कर रही हैं। इस डूडल की सह-निर्माता लियात बेन-राफेल के अनुसार डूडल के वीडियो में एनीमेटिड किरदारों की बजाय असली चेहरों को लेना जरूरी था।

डूडल में महिलाओं को अंतरिक्ष यात्री, वैज्ञानिक, एथलीट, शिक्षिका, संगीतकार और लेखिका की भूमिकाओं में दिखाया गया है।

यह संदेश देता है कि अब महिलाएं पुरुषों के वर्चस्व वाले इन क्षेत्रों में भी कदम रख चुकी हैं और महिलाएं इन सभी क्षेत्रों में आगे हैं और बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभा रही हैं।