1

गूगल ने ऐसे याद किया बिस्मिल्लाह खाँ को

गूगल डूडल ने भारत रत्न शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां को उनके जन्मदिवस पर अनोखे अंदाज में याद किया है। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां को सम्मान देते हुए गूगल ने डूडल उन्हें समर्पित किया है।

शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का बुधवार यानी 21 मार्च को 102वां जन्मदिन है। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां को 2001 में भारत रत्न, 1980 में पद्म विभूषण, 1968 में पद्म भूषण और 1961 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

90 साल की उम्र में 2006 में उनका निधन हो गया था। गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें उनके जन्मदिवस पर याद किया है। गूगल डूडल में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को एक सफेद रंग की पोशाक पहनकर, शहनाई बजाते हुए दिखा गया है