1

मुंबई की बिजली किसने गुल की,रिलायंस ने कि टाटा ने?

मुंबई। बुधवार को मुंबई उपनगर में सुबह से बिजली सेवा खंडित होने से मुंबईवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।. बिजली की सेवा टाटा पॉवर के ट्रांसमिशन टावर से खंडित होने का दावा रिलायंस एनर्जी कंपनी ने किया हैं। टाटा पॉवर ने ऐसे माहौल में किसी भी तरह की इमरजेंसी व्यवस्था नहीं होने से आम जनता को हुई परेशानी के मद्देनजर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मांग की हैं कि टाटा पॉवर और रिलायंस एनर्जी ने खुद का बैकअप की व्यवस्था तैयार रखने की जरुरत हैं।

मुंबई में बिजली सेवा करनेवाली रिलायंस एनर्जी के हजारों उपभोक्ता सुबह से त्रस्त थे। बिजली जाने के बाद रिलायंस एनर्जी का क्रमांक लगातार बिजी था। अनिल गलगली ने रिलायंस एनर्जी और टाटा कंपनी के ट्विटर पर शिकायत दर्ज की और उसके बाद रिलायंस एनर्जी ने स्पष्ट किया कि ऐरोली स्थित टाटा पॉवर का 220केवी ट्रांसमिशन टावर क्षतिग्रस्त होने से रिलायंस एनर्जी बिजली सेवा पूर्ववत कराने से टाटा टावर के संपर्क में हैं। अनिल गलगली के अनुसार बिजली कंपनी ने घटिया सेवा से आम बिजली उपभोक्ता परेशान हुआ। राज्य सरकार ने गंभीरता से लेकर दोनों कंपनियोँ को ऐसी परिस्थिती में बैकअप की व्यवस्था रखने के लिए विवश करे।