1

हमारा भारत हमारी शानः पर्यटन को प्रेरित करती सामान्य ज्ञान का खजाना

राजस्थान के लेखकों के बीच पर्यटन लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.प्रभात कुमार सिंघल ने पिछले 10 वर्षो में जिस तेजी से हिंदी भाषा में पुस्तकें लिखने में अपना विशिष्ठ स्थान बनाया हैं, वे आज स्थापित और नामचीन लेखकों में गिने जाने लगे हैं।

उनकी पुस्तक “हमारा भारत हमारी शान” देखने और पढ़ने का अवसर मिला। ए-5 आकर में 436 पृष्ठों में लिखी गई इस पुस्तक को भारत के सन्दर्भ में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ – साथ सामान्य ज्ञान का खजाना कहा जा सकता है।

भारत के समस्त राज्यों एवं केंद्र शासित राज्यों को पर्यटन का आधार बना कर बहुत ही सरल, सहज और सुगम्य भाषा में लिखा गया है। प्रत्येक राज्य की कला, संस्कृति एवं पर्यटन पुस्तक की मुख्य विषय वस्तु है। साथ ही सार रूप से इतिहास, भूगोल, वन, नदियां, वन्यजीव, खनिज, हस्तशिल्प आदि महत्वपूर्ण जानकारियां भी शामिल हैं। तथ्यों का निरूपण जिस प्रकार लिया गया है उससे यह देश के सन्दर्भ में एक अच्छा साइक्लोपिडया बन गया है। पर्यटन की दृष्टि से भारत के संपूर्ण पर्यटन स्थलों का स्वरूप, ऐतिहासिक महत्व, मनोरंजन, रमणीयणता, आकर्षण आदि की जानकारी का रोचकता से समावेश किया गया हैं।

पुस्तक विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा में सहायक रहेगी। मुख्य आमुख पृष्ठ आकर्षक है। पुस्तक का प्रकाशन मुंबई के वीएसआरडी एकेडमिक पब्लिशिंग हाउस द्वारा किया गया हैं। पुस्तक का मूल्य भी बहुत वाजिब 440 रुपए है। यह पुस्तक एमेजॉन पर उपलब्ध है।

समीक्षक- डॉ. दीपक श्रीवास्तव
अधीक्षक, राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय,कोटा (राजस्थान)