1

न्यू ज़ी लैंड में हिंदी का जलवा, चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बनी

सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भारत व न्यूजीलैंड के लोगों के बीच संपर्क पर जोर देते हुए न्यू जीलैंड की दूत जोना केंपर्स ने कहा कि उनके देश में हिन्दी अब चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि हम दोनों सामान्य मूल्य साझा करते हैं जैसे राष्ट्रमंडल विरासत और लोकतंत्र। साथ में एक भाषा भी जैसे अंग्रेजी और अब हिन्दी भी। जोना ने कहा कि दरअसल, हिन्दी अब चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां भारतीय समुदाय से ताल्लुक रखने वाले तकरीबन 1,85000 लोग हैं जो न्यू जीलैंड में रह रहे हैं। वे हमारे देश की विकास गाथा में योगदान दे रहे हैं। न्यू जीलैंड-इंडिया सस्टेंबिलिटी चैलेंज-2017 कार्यक्रम के इतर उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में न्यूजीलैंड जाने वाले सैलानियों की संख्या 58000 थी, जबकि इसी अवधि में न्यूजीलैंड से 66,000 पर्यटक भारत आए।’