1

27 जुलाई को डिस्कवरी पर हुमायूँ पर विशेष कार्यक्रम

डिस्कवरी’ चैनल जल्द ही ‘रिविल्डः हुमायूंस टॉम्ब’ नाम से एक नया कार्यक्रम प्रसारित करेगा, जिसमें मुगल बादशाह हुमायूं और उसके घराने की जीवन यात्रा की कहानी को दर्शाया जाएगा।

इतना ही नहीं पर्शिया से हुमायूं के अज्ञातवास से लेकर ‘अकबर द ग्रेट‘ के उदय होने तक, वाचनालय के पायदान पर हुमायूं की मृत्यु तक की कईं अद्भुत कहानियां इस कार्यक्रम में प्रासरित की जाएंगी।

यह कार्यक्रम 27 जुलाई को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस एक घंटे के विशेष कार्यक्रम में अत्याधुनिक कंप्युटर जनरेटेड इमेजर (सीजीआई) एनिमेशन, व्यापक संशोधन और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ डिस्कवरी चैनल ने मुगल समय के आरंभिक चरण की प्रतिमाएं और मुख्य किरदारों को पुनः जीवित किया है।