1

जैन कैलेंडर का विमोचन

लुधियाना।
श्री एस. एस. जैन सभा – सिविल लाइन, लुधियाना के तत्वाधान में वर्ष 2022 के “गुरु पुष्कर देवेंद्र जैन कैलेंडर” का विमोचन किया गया। राजस्थान प्रवर्तक श्री राजेंद्र मुनि, श्रमण संघीय सलाहकार श्री दिनेश मुनि आदि ठाणा-5 के सानिध्य में आयोजित मुमुक्षु जैनम जैन के तिलक रस्म समारोह में दानवीर श्री विजयकुमार जैन(जैन पैकवेल), श्री सुभाष जैन(महावीर शूटिंग) श्री सुभाष जैन(अंबाला वाले) श्री अनिल जैन (किडले ग्रूप) ने कैलेंडर का लोकार्पण किया। कैलेंडर की प्रथम प्रति गुरुदेवों को समर्पित की गई।

डॉ. द्वीपेंद्र मुनि ने बताया कि कैलेंडर में भगवान महावीर निर्वाण संवत,विक्रम संवत, शक संवत आदि के साथ ही दैनिक तिथि, जैन पंचकल्याणक पर्व, श्रमण संघ पर्व, लौकिक एवं राष्ट्रीय पर्व की तिथियों आदि की जानकारी है। पाक्षिक पक्खी पर्व, पच्चखान मार्गदर्शिका (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई,बैंगलुरु, सूरत, जोधपुर, उदयपुर समयानुसार) क्षय तिथि व राशि अनुसार उत्तम समय,दिन व रात के चौघडि़ए आदि की जानकारी दी गई है।

प्रमोद जैन
महामंत्री – जैन सभा, सिविल लाइन।