1

पत्रकार और लेखक लोकेंद्र सिंह को मिला अखिल भारतीय नारद मुनि–2021 पुरस्कार

भोपाल। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश की ओर से ब्लॉग/फेसबुक/नेट पर लेखन के लिए वर्ष 2021 के लिए ‘अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार’ लेखक एवं पत्रकार लोकेंद्र सिंह को दिया गया है। हिन्दी ब्लॉगिंग के प्रारंभिक समय से लोकेंद्र सिंह ब्लॉग लेखन से जुड़े हैं। देश के चुनिंदा ब्लॉगर में उनकी गिनती होती है। उनके ब्लॉग ‘अपनापंचू’ पर कहानी, कविता, ललित निबंध, रेखाचित्र, यात्रा वृत्तांत के साथ ही समसामयिक विषयों पर आलेख हैं। कोरोना महामारी के बाद से उन्होंने यूट्यूब पर ‘अपना वीडियो पार्क’ नाम से वीडियो ब्लॉगिंग भी शुरू की है। यहां भी वे कविता और यात्रा वृत्तांत के साथ सामयिक विषयों पर रोचक जानकारी प्रस्तुत करते हैं।

लोकेंद्र सिंह का ब्लॉग आइटीबी की ओर से प्रतिवर्ष जारी होनेवाली सर्वश्रेष्ठ हिन्दी ब्लॉग डायरेक्टरी में शामिल रहता है। ब्लॉगिंग के साथ ही वे प्रतिष्ठित वेबसाइट/पोर्टल पर भी नियमित तौर पर लेखन करते हैं, जिनमें स्वदेश, संवाद डॉट इन, वीएसके भारत, इंडिया टुडे के आई–चौक, प्रभासाक्षी और प्रवक्ता सहित अन्य वेबसाइट शामिल हैं। अभी तक 10 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं। पिछले कुछ समय से वे डॉक्यूमेंट्री एवं लघु फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं। उनकी फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।

लोकेंद्र सिंह वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं।

संपर्क :
लोकेन्द्र
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,
बी-38, विकास भवन, प्रेस काम्प्लेक्स, महाराणा प्रताप नगर जोन-1,
भोपाल (मध्यप्रदेश) – 462011
दूरभाष : 09893072930
www.apnapanchoo.blogspot.in