1

पत्रकार नीलाभ मिश्र का निधन

वरिष्ठ पत्रकार नीलाभ मिश्र का शनिवार सुबह चेन्नै के एक अस्पताल में निधन हो गया। चेन्नै के अपोलो अस्पताल में नीलाभ का इलाज चल रहा था। नीलाभ मिश्र नैशनल हेरल्ड के एडिटर-इन-चीफ थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीलाभ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

नीलाभ लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे। शनिवार को उनके निधन की सूचना के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए उन्हें संपादकों के संपादक, पूरी ताकत से सच बोलने वाले, संस्थान निर्माता बताया। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में नीलाभ मिश्र के परिवार, दोस्तों, सहयोगियों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की।

नीलाभ मिश्र अपने पीछे पत्नी कविता श्रीवास्तव को छोड़ गए हैं। कविता श्रीवास्तव की पहचान नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली कार्यकर्ता के तौर पर है।