Homeमीडिया की दुनिया सेपत्रकार पीयूष बबेले को ज़ी में अहम जिम्मेदारी

पत्रकार पीयूष बबेले को ज़ी में अहम जिम्मेदारी

ज़ी मीडिया समूह की वेब साईट जी न्यूज.कॉम वरिष्ठ पत्रकार पीयूष बबेले को ओपिनियन संपादक की अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। पीयूष बबेले अब जी के जरिए डिजिटल मीडिया का हिस्सा बनेेंगे। ओपिनियन एडिटर के तौर पर zeenews.india.com/hindi में उनकी नियुक्ति इस क्षेत्र में एक नया प्रयोग है। इसके पहले पीयूष दैनिक भास्कर में राजनीतिक संपादक के पद पर कार्यरत थे। दैनिक भास्कर में उन्होंने कई चर्चित खबरें देकर अपनी धाक जमाई थी।

इसके पहले वे ‘इंडिया टुडे’ में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत थे। इंडिया टुडे में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों की समस्याओं पर कई खोजी रिपोर्ट देकर ज्वलंत मुद्दों को उठाया था। यूपी में झांसी जिले के मौरानीपुर के रहने वाले पीयूष पिछले एक दशक से कृषि संकट और ग्रामीण भारत को कवर करते आ रहे हैं। उनकी कई स्टोरियों ने समाज को नई दिशा दी है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार