1

आज से कौन बनेगा करोड़पति

‘कौन बनेगा करोड़पति’ आज, 3 अगस्त से रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में कई नई चीजें देखने को मिलेगी। सबसे ब़ड़ी बात यह कि इसमें फिल्मों को प्रमोट करने वाला मामला नहीं होगा। पहली बार भारतीय टीवी पर ऑगमेन्टिड रियल्टी इस शो के जरिये दस्तक देने वाली है। इस बार रियल्टी शो में हाई लेवल ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जाना है। इसका नाम होगा घड़ी बड़ी। इसके अलावा ग्रफिक्स का भी उपयोग किया जा रहा है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 10 में नई टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।

इस बार शो में फिल्मों के प्रोमोशन को नहीं दिखाया जाएगा। बल्कि फिल्म प्रमोशन की जगह शो में सामाजिक बदलाव लाने वाले लोगों को भी शामिल किया गया है। साथ ही इस बार के प्रश्न भी काफी कठिन बनाए गए हैं। शो को और भी बेहतरीन बनाने के लिए इस बार शो में क्लाइडोस्कोपिक मिरर का इस्तेमाल किया है जो सभी राज्यों से लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है।

प्ले अलॉन्ग सेगमेंट में जीतने वाले भाग्यशाली विजेता को इस बार महेंद्रा मोराजो कार प्राइज में मिलने वाली है। तीन सितंबर से शुरू होने जा रहे इस शो में हर रोज शो के सवालों का जवाब देकर शो के फिनाले एपिसोड में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है।