1

किशोर सम्मान दिलीप कुमार और सईँ परांजपे को

खंडवा। स्व. किशोरकुमार की स्मृति में दिए जाने वाले राष्ट्रीय किशोरकुमार अलंकरण से इस वर्ष दो फिल्मी हस्तियों को प्रदान किया जाएगा। चयन समिति ने अभिनेता दिलीप कुमार और फिल्म निर्देशक सई परांजपे का चयन किया गया है।

13 अक्टूबर को स्व. किशोर कुमार की जन्म स्थली खंडवा में उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा।

यह पहला मौका है जब दो हस्तियां एक साथ सम्मानित होंगी। इस दौरान आयोजित संगीत निशा में गायिका साधना सरगम और सुमित कुमार प्रस्तुति देंगे। संस्कृति सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मान के रूप में प्रदेश शासन की ओर से दो लाख रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।