1

कृष्ण कुमार मिश्र को सम्मान

दिल्ली। लेखन एवं फोटोजर्नलिज्म के क्षेत्र में लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के पर्यावरणविद व् स्वतंत्र पत्रकार कृष्ण कुमार मिश्र को निवेदिता फाउंडेशन और ए आर फाउंडेशन ने ह्यूमैनिटी अचीवर्स अवार्ड 2017 से सम्मानित किया, यह सम्मान प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर कला, फैशन, लेखन, फोटोग्राफी, संगीत, समाज सेवा आदि के क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालों को दिया जाता है। कृष्ण कुमार मिश्र को उनके दो दशक से अधिक समय में विभिन्न अखबारों, पत्रिकाओं, वैज्ञानिक जर्नल्स में तस्वीरों सहित तमाम विषयों पर लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया गया, के के मिश्र तकरीबन 20 वर्षों से हिंदुस्तान, जनसत्ता, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, सहारा आदि अखबारों में पर्यावरण, वन्य जीवन, व् ऐतिहासिक महत्व के स्थलों व् विषयों पर लिखते रहे हैं, साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय अंग्रेजी पत्रिकाओं, न्यूजलेटर फॉर बर्डवाचर्स, विश्व प्रकृति निधि की पांडा पत्रिका, डिग्निटी डायलॉग, जैसी विभिन्न प्रसिद्द पत्रिकाओं में फोटोग्राफ्स के साथ महत्वपूर्ण लेख लिखे, जिससे जनमानस में वन्य जीव सरंक्षण व् ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ी। कृष्ण कुमार मिश्र ने हिंदी के प्रसार व् प्रचार के लिए 2010 में वन्य जीवन व् पर्यावरण को समर्पित विश्व की पहली हिंदी वेबसाइट दुधवा लाइव डॉट कॉम की शुरुवात की जो बाद अंतरराष्ट्रीय जर्नल/पत्रिका के रूप में प्रतिष्ठित हुई। मिश्र ने इसी पत्रिका के बैनर तले, राष्ट्रीय स्तर पर गौरैया बचाओ जन अभियान, तालाब सरंक्षण अभियान, 1857 के स्वतंत्रता सेनानी राजा लोने सिंह गढ़ी सरंक्षण अभियान सफलता पूर्वक चलाए।

दिल्ली के रोहिणी में किंग्स मॉल में एक सभागार में आयोजित पुरस्कार समारोह में संस्था की अध्यक्षा अर्पिता बंसल, नीलिमा ठाकुर की उपस्थिति में मुख्य अतिथि संत श्री आर एस ढाका, संस्थापक जीवन आश्रम ट्रस्ट ने कृष्ण कुमार मिश्र को सार्टिफिकेट व् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। के के मिश्र ने अपनी खींची हुई कैस्टर बटरफ्लाई की एक तस्वीर पुरस्कार समारोह की आयोजिका नीलिमा ठाकुर को भेंट की।

ह्यूमैनिटी अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित होने वाले भारत के कई राज्यों के लोग रहे जिनमें हरियाणा की आई जी श्रीमती सुमन मंजरी, बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा की माँ श्रीमती आशा हुड्डा, मणिपुर की ब्यूटी क्वीन एम् डायना, दिल्ली से गूगल ब्वाय कौटिल्य, बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा, पूजा सिंह, दिल्ली से फोटोग्राफर अनिल नागपाल, सहित कई प्रसिद्द हस्तियों को सम्मानित किया गया। ह्यूमैनिटी अचीवर्स अवार्ड 2017 के प्रायोजकों में योगाकरो डॉट कॉम मुख्य भूमिका में रही साथ ही कई राष्ट्रीय संगठनों ने पुरस्कार आयोजन में अपनी हिस्सेदारी की।