1

उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं हेतु कृष्ण कुमार यादव “मानसश्री सम्मान”

जोधपुर। हिंदी साहित्य और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव को मौन तीर्थ सेवार्थ फाउण्डेशन, उज्जैन द्वारा “मानसश्री सम्मान -2016” से सम्मानित किया गया। श्री यादव को सम्मानस्वरुप स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पाँच हजार रूपये की राशि दी गई। उज्जैन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में श्री यादव को उक्त सम्मान मध्य प्रदेश के सूचना आयुक्त श्री हीरालाल त्रिवेदी और संतश्री सुमन भाई द्वारा प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि श्री यादव की विभिन्न विधाओं में अब तक सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं एवम तमाम पत्र-पत्रिकाओं में लेखन के साथ ब्लॉगिंग से भी जुड़े हुए हैं। उत्कृष्ट साहित्य लेखन हेतु श्री कृष्ण कुमार यादव को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शताधिक सम्मानों से विभूषित किया जा चुका है। इनमें उ.प्र. के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा ’’अवध सम्मान’’, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री केशरी नाथ त्रिपाठी द्वारा ’’साहित्य सम्मान’’, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त द्वारा ”विज्ञान परिषद शताब्दी सम्मान”, अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन, भूटान में ’’परिकल्पना सार्क शिखर सम्मान’’, साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा, राजस्थान द्वारा ”हिंदी भाषा भूषण”, परिकल्पना समूह द्वारा ’’दशक के श्रेष्ठ हिन्दी ब्लाॅगर दम्पति’’ सम्मान, विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर, बिहार द्वारा डाॅक्टरेट (विद्यावाचस्पति) की मानद उपाधि, भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा ‘’डाॅ0 अम्बेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान‘‘, भारतीय बाल कल्याण संस्थान द्वारा ‘‘प्यारे मोहन स्मृति सम्मान‘‘, ग्वालियर साहित्य एवं कला परिषद द्वारा ”महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला‘ सम्मान”, राष्ट्रीय राजभाषा पीठ इलाहाबाद द्वारा ‘‘भारती रत्न‘‘, अखिल भारतीय साहित्यकार अभिनन्दन समिति मथुरा द्वारा ‘‘महाकवि शेक्सपियर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान‘‘ सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक-साहित्यिक संस्थाओं द्वारा विशिष्ट कृतित्व, रचनाधर्मिता और प्रशासन के साथ-साथ सतत् साहित्य सृजनशीलता हेतु शताधिक सम्मान और मानद उपाधियाँ शामिल हैं।

संपर्क
– रत्नेश कुमार मौर्य
संयोजक -शब्द साहित्य
इलाहाबाद (उप्र)-211001