1

अंतरिक्ष के रहस्य देखिये डिस्कवरी साईंस पर

डिस्कवरी साइंस पर नवंबर के महीने को स्पेस मंथ के रूप में मनाते हुए अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियों पर आधारित खास कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है। सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे इन विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है।

डिस्कवरी साइंस अंतरिक्ष से जुड़े इन खास कार्यक्रमों की सीरीज में बीते 50 वर्षों के दौरान अंतरिक्ष के बारे में की गई खोजों और जानकारियों के बारे में बताएगा। साथ ही आने वाले वर्षों में इस दिशा में होने वाले विकास की संभावनाओं पर भी प्रकाश डालेगा। इसके तहत चैनल 20 नवंबर को एक खास कार्यक्रम ‘इन स्पेस: 50 ईयर्स ऑफ स्पेस’ ऐप्लीकेशन का प्रसारण किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सनसनीखेज रोसेटा मिशन, 2014 के आईएसएस क्रू और शुक्र व मंगल ग्रह से जुड़े भावी अभियानों के बारे में बताया जाएगा।