1

श्री राजेश टोप्पो को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार – श्री राजेश सुकुमार टोप्पो, संचालक जनसम्पर्क एवं विशेष सचिव जनसम्पर्क विभाग (स्वतंत्र प्रभार) को आगामी आदेश तक विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) जनसम्पर्क विभाग पदस्थ करते हुए आयुक्त जनसम्पर्क एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री राजेश टोप्पो बेहद मिलनसार, मृदुभाषी और सहज संवाद से आत्मीय रिश्ते बनाने लेते हैं और आप छत्तीसगढ़ के उन समर्पित अधिकारियों में से हैं जो लीक से हटकर काम करके परिणाम देने में विश्वास रखते हैं। श्री टोप्पो 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूलत: झारखंड के निवासी हैं। वे रायपुर में लंबे समय तक नगर निगम आयुक्त भी रहे हैं। यहां के बाद उन्हें बलौदा-बाजार जिला घोषित होने के बाद कलेक्टर बनाया गया। यहां उनके पास सर्वाधिक समय तक कलेक्टर पद पर बने रहने का रिकार्ड है। श्री राजेश सुकुमार टोप्पो सितंबर-2015 में जनसंपर्क संचालक बनाए गए थे। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं को डिजिटल मीडिया के जरिए प्रचारित करने की क्रिएटिविटी की है। जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद से अब तक कई नवाचार उन्होंने विभाग में किए हैं, जिसके सकारात्मक नतीजे निकलकर सामने आए हैं। उनकी इन सेवाओं को देखते हुए राज्य शासन ने 13 जून 2017 को उन्हें प्रदेश के इतिहास में पहली बार जनसंपर्क विभाग में स्वतंत्र प्रभार देते हुए विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी और अब उन्हेंआयुक्त जन संपर्क की महती जिम्मेदारी दी गई है।