1

मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह भाजपा के हुए


मुंबई/
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला अनवरत जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस मुंबई के उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह भाजपा में शामिल हो गए। मालाड मुंबई में आयोजित एक विशाल सभा में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने इन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी रमेश सिंह, आर.यू. सिंह सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चित्रसेन सिंह पिछले तीस वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। मोदी सरकार द्वारा धारा 370 हटाए जाने का कांग्रेस विरोध कर रही थी, जिससे चित्रसेन सिंह नाराज थे। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाए जाने का विरोध राष्ट्र हित में नहीं है।महाराष्ट्र विधानसभा सभा चुनाव के टिकट वितरण में उत्तर भारतीयों को नजरअंदाज किए जाने से भी वह व्यथित थे।

श्री चित्रसेन सिंह ने कहा कि, “आज कांग्रेस भ्रमित नेतृत्व के कारण दिशाहीन हो गई है।” भाजपा में शामिल होने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि,” भाजपा राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखती है। मोदीजी के नेतृत्व में हिंदुस्तान आज पूरे विश्व में अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब हुआ है ।”