1

पद्मिनी कोल्हापुरे का बेटा भी फिल्मी मैदान में

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के पुत्र प्रियंक शर्मा बॉलवुड में आने को तैयार है। पद्मिनी और निर्माता प्रदीप शर्मा के पुत्र प्रियंक शर्मा भी अब फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम सब कुशल मंगल है। इस फिल्म को शाद अली, मणिरत्नम और शिमीत अमीन के असिस्टेंट रह चुके करण कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं, जिनकी ये पहली फिल्म है।

फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। इसी फिल्म को निर्माता नितिन मनमोहन की बेटी प्राची प्रोड्यूस करेंगी। साथ ही अक्षय खन्ना को भी अहम रोल दिया गया है। पद्मिनी ने अपने बेटे के बॉलीवुड डेब्यू की पुष्टि कर दी है।

उन्होंने कहा कि प्रियंक पर फिल्मों में जाने का कोई दवाब नहीं रहा था और वो अपनी पसंद से इस फ़ील्ड में आ रहे हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के ली स्ट्रासबर्ग इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया है। फिल्म सब कुशल मंगल एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसे करण ने ही लिखा है। ये फिल्म झारखंड से जुड़ी कहानी होगी।