1

वन्य जीव व लोक कल्याण के लिए रुद्राभिषेक व पौधरोपण

मोहम्मदी: गोमती तट महादेव भगवान जंगली नाथ के मंदिर पर धर्म परायण प्रकृति स्नेही दुधवा लाइव अंतराष्ट्रीय पत्रिका की प्रेरणा श्रीमती शिव कुमारी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर शिव कुमारी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पौधरोपण रुद्राभिषेक व पवित्र भोज का आयोजन किया गया, श्रीमती शिव कुमारी देवी की स्मृति में जीवों के कल्याण, वनस्पति गौ व लोककल्याण की कामना से भगवान पशुपतिनाथ का रुद्राभिषेक किया गया, खीरी व आसपास के जनपदों के प्रकृति प्रेमी, प्रगतिशील किसान, समाजसेवी, व्यापारी व स्थानीय जनमानस की मौजूदगी में गायत्री माता का हवन लोककल्याण की कामना से किया गया, गोमती तट पर अशोक, आम, आंवला, व पुष्पों वाले पौधे रोपित किए गए,

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने श्रीमती शिव कुमारी देवी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रंद्धाजलि दी, और जंगलीनाथ व गोमती नदी के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा की तथा इस पुरातात्विक महत्व के स्थल के विकास व अध्ययन की बात कही, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने पौधरोपण किया तथा श्रीमती शिव कुमारी देवी अम्मा के प्रकृति प्रेम, जीवों के प्रति स्नेह व उनकी नैतिक शिक्षाओं पर अमल लाने की बात कही।

कार्यक्रम में एडवोकेट ब्रजेश मिश्र, रामऔतार मिश्र, आदित्य यादव शिक्षक ब्रजेन्द्र सिंह, प्रमोद शुक्ला महोली, अम्बर दीक्षित इटावा, राममिलन मिश्र, सुनील शुक्ला, व्यवसायी मयंक पितरिया उदय प्रताप सिंह राकेश गिरी, पत्रकार जेपी मिश्रा, संदीप राज, विवेक शुक्ला, धीरज मिश्र, सुधाकर शुक्ला, अनूप मिश्रा डॉ सौरभ सिंह मनीष सिंह हितेश अग्निहोत्री टीटू शुक्ला प्रशांत पाण्डेय संजय गिरी कौशल शुक्ला, अभय मिश्र राजीव मिश्रा कृष्ण कुमार मिश्र ने श्रीमती शिव कुमारी देवी की स्मृति में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।