1

स्मृति दिवस पर स्व. नरेंद्र पाटिल को श्रध्दांजलि

मुंबई। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि यह कर्मवीर भाऊराव पाटिल के भतीजे और महान तपस्वी नरेंद्र पाटिल जैसे महान लोगों ने बताए हुए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय की नायगाव शाखा ने ट्रस्टी रहे दिवंगत नरेंद्र पाटिल के दूसरे स्मृति दिवस के अवसर पर दादर पूर्व में नायगाव शाखा में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने दि कुर्ला नगरिक सहकारी बैंक से मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय की स्थापना में दिवंगत पाटिल के योगदान के बारे में बताया और भविष्य में उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही उन्हें सही मायने में श्रद्धाजंलि होगी। धनंजय शिंदे ने सुझाव दिया कि दिवंगत पाटिल की याद को ताजा रखने के लिए नायगाव शाखा को एक पुरस्कार की घोषणा करनी चाहिए। सुधीर हेगिष्टे ने पाटिल साहब के संघर्ष के बारे में जानकारी दी और सभी से एकजुट होकर मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय मजबूत करने के लिए एकत्र आने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन एड आनंद काटकर ने किया।

इस मौके पर अरुण गायकवाड, मजदूर नेता मधुकर परब, विनायक परब, नितीन मोहिते, ॲड हरीकेश शर्मा, रमेश मोरे, राहुल लोखंडे, बंशीलाल सिंह, अजीज खान, प्रदीप सिंह एवं नायगाव शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।