1

सातवां अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन 2019 भारत की संसद भवन में होगा

इस वर्ष भाषा सहोदरी हिंदी न्यास ने यह निर्णय लिया है कि अगला दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन भारत के संसद भवन में होगा।

पहला दिन, जिसमे हिंदी के लेखक, समीक्षक, साहित्यकार, लघुकथाकार, रचनाकार, नवांकुर लेखक, शोधार्थी, प्रोफेशर, शिक्षक देश भर के भाग लेंगे, भाषा सहोदरी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण और साहित्यकारों का सम्मान समारोह भी यही होगा |

इस बार जो पुस्तक प्रकाशित होंगी वह कविता संग्रह, लघुकथा संग्रह, कहानी संग्रह, गजल संग्रह, कुल 4 संग्रह होंगी, इसकी जानकारी एक मार्च से दी जाएगी।

दूसरा दिन का मुख्य विषय: NCERT में हो नए लेखकों, साहित्यकारों की भागीदारी पर व्यख्यान, हिंदी को रोजगार से जोड़ने की चुनौतियां, न्यायपालिका में भारतीय भाषाओं की भागीदारी,मित्रो इस बार देश भर से एक हजार लेखकों को एक मंच पर लाने की पूरी तैयारी है | 2 घंटे का एक सत्र होगा।

आप हिंदी के लेखक हैं साहित्यकार हैं, तो नीचे दिए गए मेल पर अपना संक्षिप्त परिचय भेजें, दूसरी बात आप अपना परिचय निवेदन भेज दिए है जुड़ने के लिए तो दुबारा भेजने की जरूरत नही है |

जय कान्त मिश्रा
(मुख्य संयोजक)
भाषा सहोदरी हिंदी (न्यास)
[email protected]
9811972311-9599303676