1

शरमन जोशी के पिता का निधन

अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन हो गया। वह गुजरात के जाने-माने थिएटर कलाकार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी आखिरी सांसे 29 जनवरी को मुंबई के एक अस्पताल में लीं।

इसके बाद से ही लोग उन्हें श्रद्धांजलि देल रहे हैं। इसी बीच परेश रावल ने भी अपने ट्विटर पर उन्हें देते हुए लिखा, “भारतीय रंगमंच को अपूरणीय क्षति हुई है, दुख के साथ हमें जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहना पड़ रहा हैं। एक बहुमुखी, प्रतिभावान और दिग्गज अभिनेता जैसे शब्द दिमाग में आते हैं, जब उनके काम के बारे सोचते है। उनके पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदना जुड़ी हुई है।

अरविंद जोशी अपनी पत्नी और दो बच्चों शरमन और मानसी जोशी रॉय के साथ रहते थे। उनकी बेटी मानसी की शादी एक्टर रोहित रॉय से हुई थी। जबकि थ्री इडियट फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले शरमन ने की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई थी।

उन्होंने ‘शोले’, ‘इत्तेफाक’ और ‘अपनों की आग’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। उनके बेटे शरमन ने भी कई हिट फिल्मों जैसे थ्री इडियट, फरारी के सवारी, गोलमाल और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में काम किया है।